3 महिला किसानों की मौत- महापंचायत में शामिल होने को जा रही बस पंजाब में पलटी

by
 बारनाला :  दुखद बस दुर्घटना में तीन महिला किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं भारतीय किसान यूनियन  एकता उग्रहन से जुड़ी हुई थीं और हरियाणा के टोहणा में होने वाली क‍िसान महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रही थीं।
दुर्घटना के समय महिलाएं और अन्य कार्यकर्ता बस से यात्रा कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह क‍िसान महापंचायत भारतीय क‍िसान यूनियन  द्वारा आयोजित की जा रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसान दिल्ली कूच से रोके जाने के बाद 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर हैं ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा सके।
उच्चतम न्यायालय ने सितंबर, 2024 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

टेंपू से टकरा कर घायल हुए व्यक्ति की मौत, केस दर्ज।

गढ़शंकर – टेंपू के साथ टकराकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत होने के कारण गढ़शंकर पुलिस ने टेंपू चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जोगिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

असुरक्षित समाज, असुरक्षित पंजाब : खन्ना कहा, प्रदेश में आप नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल

होशियारपुर, 7 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीते दिनों जालंधर में आपराधिक तत्वों द्वारा आप नेता की गोली मारकर हत्या करना अफसोसजनक और पंजाब के भविष्य के लिए बेहद...
article-image
पंजाब

सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या : मोबाइल को लेकर हुया था विवाद , राजीनामा करवाने गए थे और वापिस लौट रहे थे तो मारी गोलियां

फिरोजपुर : गांव महिमा में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में राजीनामा करवाने गए सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव अराइयां खुर्द के किसी युवक के मोबाइल के झगड़े का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!