3 रेत खनन साइटों की ड्रा ऑफ लाट्स की प्रक्रिया हुई संपन्न : किरत बिल्डिंग मटीरियल खांबड़ा, जालंधर को किया गया एच-1 घोषित

by

मीडिया व बोलीकारों के सामने पारदर्शी तरीके से की गई सारी प्रक्रिया: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर, 16 जून: जिले के कलस्टर नंबर 28 की तीन व्यापारिक रेत खनन साइटों संधवाल, नौशहरा व बडिआल के लिए शुक्रवार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) कार्यालय के बी.आर.जी.एफ हाल में ड्रा ऑफ लाट्स निकाले गए। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से मीडिया व बोलिकारों की मौजूदगी में 3 पर्चियां एच-1 बिडरो की निकाली गई। जिस संबंधी कलस्टर 28 के लिए किरत बिल्डिंग मटीरियल गांव खांबड़ा, जालंधर को एच-1 घोषित किया गया। इसके अलावा 2 और एच-1 बिडरों की पर्चियां निकाली गई ताकि किसी भी विभागीय अड़चन आने पर इनको सही माना जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ड्रा निकालते समय पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि आज उपस्थित सभी व्यक्तियों/फर्मों की उपस्थिति में उनकी पर्चियां बनाते हुए ड्रा निकाला गया और इस सारी प्रक्रिया की बाकायदा तौर पर वीडियो रिकार्डिंग की गई है। उन्होंने बताया कि इस सारी प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए बोलीकारों को भी अपने खर्चे पर इस सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने की आज्ञा थी।
एक्सियन माइनिंग सरताज सिंह रंधावा ने बताया कि जिले से संंबंधित रेत खनन साइटें नौशहरा, संधवाल व बडिआल को ठेके पर देने के लिए कलस्टर नंबर 28 का टैंडर लगाया गया था और टैंडर की बीडिंग की आखिरी तिथि 2 जून को रखी गई थी। उन्होंने बताया कि 2 जून को कलस्टर नंबर 28 का टैंडर टैक्नीकल इवेल्यूएशन के लिए खोला गया था, इस दौरान पाया गया कि कुल 34 व्यक्तियों की ओर से टैंडर में भाग लिया गया था। इसके बाद टैक्नीकल इवेल्यूएशन के बाद 30 व्यक्तियों/फर्मो को टैक्नीकल इवेल्यूएशन कमेटी की ओर से मंजूर किया गया। सारी प्रक्रिया के बाद आज इन 30 व्यक्तियों, फर्मों को ड्रा आफ लाट्स के लिए बी.आर.जी.एफ हाल, कार्यालय अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) होशियारपुर में बुलाया गया था। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, एस.ई जालंधर ड्रेनेज आशुतोष कुमार, एक्सियन हैड आफिस इंद्रजीत सिंह व डी.ए.ओ महेश मीना भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को कुछ नहीं दिया,आज हमारे साथ धोखा किया गया : कभी कभी हमें महसूस होता है कि आप हमें हिंदुस्तान के नक्शे से दूर कर रहे – राजा वडिंग

नई दिल्ली।  बजट में पंजाब के लिए कुछ नया ऐलान नहीं होने पर कांग्रेस के सांसदों ने प्रदर्शन किया। बजट भाषण के बाद पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच के विरुद्ध शिकायत करने वाले से मारपीट : पंचायत सदस्यों ने की मामला दर्ज करने की मांग।

गढ़शंकर – गांव की महिला सरपंच के विरुद्ध पंचायत विभाग को शिकायत करने वाले व्यक्ति से मारपीट होने की घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज करवा रहे मारपीट के शिकार यशपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार एक मात्र बड़े राज्य में बची : वहां भी सिर फुटव्वल, क्या मिट जाएगा पार्टी का नाम?

कांग्रेस पार्टी का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से थोड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन उसके बाद के विधानसभा चुनावों में पार्टी लगातार विफल साबित हो...
article-image
पंजाब

नशों को संरक्षण देने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने बचाव के लिए शुरू किया दोषारोपन अभियान : तीक्ष्ण सूद

आप नेता व सांसद मलविंदर सिंह कंग का भाजपा पर आरोप लगाना आप की नशे में संलिप्तता ढकने का है जरिया : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!