30 को इंतकाल के मामले निपटाएंगे सभी तहसीलदार-नायब तहसीलदार : डीसी हेमराज बैरवा

by

इंतकाल के मामलों को निपटाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम
सभी तहसीलों-उपतहसीलों के लिए जल्द जारी होगी स्थानों की सूची
हमीरपुर 16 अक्तूबर। राजस्व मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग विशेष मुहिम चलाने जा रहा है। इसी कड़ी में 30 अक्तूबर को इंतकाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 30 अक्तूबर को प्रदेश भर में तहसील, उपतहसील और बंदोबस्त सर्कल स्तर पर इंतकाल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी सहायक समाहर्ता-प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी केवल लंबित इंतकाल सत्यापन के मामलों का निपटारा करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर में भी 30 अक्तूबर को इंतकाल के मामलों को निपटाने के लिए निर्धारित स्थानों की सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि जिन तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दोनों पद भरे हुए हैं, उन तहसीलों में दो स्थानों पर इंतकाल किए जा सकते हैं। संबंधित लोग 30 अक्तूबर को उक्त स्थानों पर जाकर इंतकाल के मामलों का निपटारा करवा सकते हैं।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमण्डल की आज हुई बैठक के अहम निर्णय जानने के लिए पढ़े ….

शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग की वन मित्र योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 2061 वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी धर्मपत्नी नीना पठानिया सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के शक्तिपीठों में एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग सांसद सिकंदर कुमार ने राज्यसभा में उठाई

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों और अन्य तीर्थ स्थलों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग राज्यसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!