30 वर्ष की शानदार सेवाओं के बाद मास्टर केशव खेपड़ सेवानिवृत : बढ़ीया सेवाओं के लिए दो बार विभाग दुारा प्रशंसा पत्र से किया था सम्मानित

by

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मैंहिंदवानी से मास्टर केशव खेपड़ तीस वर्ष की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हो गए। उल्लेखनीय है कि अपनी तीस वर्ष की सेवा में से लगातार 24 वर्ष 6 महीने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मैहिंदवानी में ही सेवा की है। इस दौरान विधार्थियों को बढ़ीया शिक्षा देने व अन्य स्कूली कार्यो में अहम काम करने के लिए दो बार प्रशंसा पत्र उस समय के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने दिया था।
मास्टर केशव खेपड़ का जन्म 15 जून, 1965 को हुया था और उन्होंने सरकारी स्कूल बीनेवाल से दसवीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलुपर से ग्रेजूएशन की। जिसके बाद महारूषि दयानंद युनीवर्सिटी, रोहतक से बीएड की थी। सरकारी नौकरी में आने से पहले मास्टर केशव खेपड़ ने प्राईवेट स्कूल में भी सेवाएं दी। इस दौरान उन्हें सरकार दुारा वतौर एसएस मास्टर भर्ती कर लिया गया और मार्च 1994 में सरकारी हाई स्कूल मीमसा, तहसील धूरी, जिा संगरूर में वतौर एसएस मास्टर तैनात किया गया था। जिसके बाद तवदाला होने पर 12 दिसंबर, 1998 को सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मैहिंदवानी में उन्होंने अपनी सेवा शुरू की और आज सेवानिवृत होने तक इसी स्कूल से सेवानिवृत हुए है। मास्टर केशव खेपड़ यहां पहले लंबे समय तक स्कूल में नौकरी करने के साथ साथ समाज सेवा में जुटे रहे तो अध्यापकों की मागों व समस्याओं को लेकर गर्वनमैंट टीचर्ज युनियन के साथ जुड़ कर लगातार विभिन्न संघर्षो में सक्रियता के साथ हिस्सा लेते रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1.40 करोड़ की ठगी : वर्क वीजा का झांसा देकर टूरिस्ट विजा पर भेजा अमेरिका

लुधियाना। मॉडल टाउन के एक परिवार से वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर तीन ट्रैवल एजेंटों ने 1.40 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। आरोप है कि एजेंटों ने परिवार को अमेरिका भेज तो...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर, 6 जुलाई : सीनियर मेडिकल अधिकारी सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में गढ़शंकर छेत्र में लिंग अनुपात कम होने संबंधी निजी नर्सिंग होम तथा स्कैन सेंटर संचालकों से बैठक की...
article-image
पंजाब

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग

होशियारपुर, 11 जून : भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह नेता बनने जा रही हैं भाजपा अध्यक्ष….!!

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर बड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत में तमिलनाडु...
Translate »
error: Content is protected !!