गढ़शंकर नगर कौंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्जा : सर्वसमिति से हुए चुनाव में सोमनाथ बंगड़ प्रधान चुने गए तो जसविंदर कौर मान सीनियर वाईस प्रधान, बिमला देवी वाईस प्रधान बनी

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव में आज आम आदमी पार्टी का पूरी तरह कब्जा हो गया।आज चुनाव अधिकारी कम एसडीएम संजीव कुमार की देखरेख में चुनाव संपन हुआ। जिसमें सर्वसमिति से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ बंगड़ को प्रधान, जसविंदर कौर मान को सीनियर वाईस प्रधान व बिमला देवी को उपप्रधान को चुना गया। इस दौरन सभी तेरह पार्षद और विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मौजूद थे।
इस दौरान चुने गए प्रधान सोमनाथ बंगड़, सीनियर वाईस प्रधान जसविंदर कौर मान व वाईस प्रधान बिमला देवी के इलावा पार्षद विनोद सैनी, जसबीर कौर, प्रिन्स चौधरी, नीरज खन्ना,  अधिवक्ता हरप्रीत सिंह, भावना किरपाल, पंडित विक्रांत रणदेव, नीरू शर्मा, उपकरण सिंह बंगड़ व परवीन कुमारी मौजूद थे। इस दौरान नए आप के संगठन इंचार्ज गढ़शंकर व डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी ने नए चुने गए  पदाधिकारियों को वधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल डल्लेवाल और बीनेवाल का औचक निरीक्षण किया

गढ़शंकर 2 नवंबर, जिला शिक्षा अधिकारी (एलेमेन्ट्री ) होशियारपुर इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल डल्लेवाल और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
article-image
पंजाब

SHO के खिलाफ FIR दर्ज : फिल्लौर एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ महिला उत्पीड़न मामले में हुई एफआईआर दर्ज

जालंधर :  पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर थाने के प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) भूषण कुमार पर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!