विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

by

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर ब्लॉक का अमरीक सिंह लाडी के प्रधान बनने पर गांव पिपलीवाल में कांग्रेस के जिला उपप्रधान रविंदर बिंदु भूंबला के घर आयोजित समागम में सभी का सम्मान किया गया और गढ़शंकर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युथ कांग्रेस के चुने गए ने पदाधिकारियों से आग्रह किया गया। इस दौरान ने चुने गए पदाधिकारियों ने कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विजय इंद्र सिंगला, अजायब सिंह बोपाराय, बिंदु भूंबला, कमल कटारिया व तमाम समर्थकों व वोट डालने वालो का आभार प्रकट किया। उन्होनों ने कहा कि हम आपने नेता राहुल गांधी व अन्य बरिष्ठ नेताओं के निर्देशों पर काम करते हुए कांग्रेस को गढ़शंकर में मजबूत करने के लिए काम करेंगे और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए घर घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाएगें।
इस दौरान आल इंडिया जट्ट महासभा ,पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, कांग्रेस के जिला उपप्रधान रविंदर बिंदु भूंबला व अन्य ने नए चुने गए पदाधिकारियों को वधाई दी और उनसे आग्रह किया कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुट जाये।  विधानसभा चुनाव निकट है पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी हम सभी मिलकर उसे जिताकर गढ़शंकर में एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा करवाएंगे। इस दौरान  नंबरदार जयराम , पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू, सुरिंदर पंच, दर्शन जिंदल , गुरमेल जिंदल, सुरेश पूर्व पंच, जोगिन्दर , निंदर, राहुल, जस्सी , बलविंदर बिंदु , जीत राम , दर्शन लाल पंच , डॉ अश्वनी , भजन लाल, मणि नागला, कोकी भूंबला ,विजय , दर्शन भूंबला, टोनी चेची, सुमित जिंदल , धर्मा चेची, पूर्व पांच सोनू , चरणजीत किसाना सहित काफी संख्यां में युवा व महिलाएं भी मौजूद थी।
131 :  विधानसभा हल्का गढ़शंकर के प्रधान जशनप्रीत सिंह व अन्य का लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाते हुए अजायब सिंह बोपाराय, बिंदु भूंबला व् अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर हादसे के घटनास्थल का दौरा : हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के कल्याण के लिए योजना बनाएगी प्रदेश सरकार:मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शिमला के समीप भराड़ी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया न्यायिक परिसर अंब का लोकार्पण : अंब बार एसोसिएशन को ई-तकनीक का अधिक से अधिक सदुपयोग करने और एक ई-लाइब्रेरी विकसित करने की दी सलाह

रोहित भदसाली।  अंब (ऊना), 13 अक्तूबर. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को अंब में 17.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला न्यायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक परिसर में...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

ठियोग की बेटी शारन्या वर्मा ने जंतर-मंतर पर बुलंद की छात्रों की आवाज़ : निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर दिल्ली में डटी ठियोग की शारन्या

पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में हिमाचल की बेटी की दमदार मौजूदगी एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश के ठियोग क्षेत्र की बेटी शारन्या वर्मा, पुत्री संदीप वर्मा, इन दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर...
Translate »
error: Content is protected !!