30 व 31 जनवरी को जिला में होगा राजस्व लोक अदालत का आयोजन- जिला राजस्व अधिकारी

by

30 व 31 जनवरी को जिला में होगा राजस्व लोक अदालत का आयोजन- जिला राजस्व अधिकार

इन्तकाल सत्यापन व तकसीमों के मामलों का किया जाएगा निपटारा

एएम नाथ। चम्बा, 27 जनवरी
प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवसों को सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश राज्य में “राजस्व लोक अदालत” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में जिला की समस्त तहसील व उप तहसीलों के अन्तर्गत पदस्थ सहायक समाहर्ता प्रथम व द्वितीय श्रेणी द्वारा 30 व 31 जनवरी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न चयनित स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित करके जिला में लम्बित समस्त इन्तकाल सत्यापन व तकसीमों के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कुल निपटाये गए मामलों का व्यौरा लाभार्थियों के नाम, पते व मोबाइल नम्बर सहित अगले दिन सरकार को भेजना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उन्होंने लम्बित इन्तकालात व तकसीम से संबंधित समस्त हितधारकों से आह्वान किया है कि वे कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थान पर पैरवी हेतू अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उन्होंने चिन्हित स्थानों की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील चंबा के तहत 30 जनवरी को कानूनगो भवन गुदियाल स्थित बरौर व पटवार भवन साच स्थित ओबड़ी, 31 जनवरी को पटवार भवन चंबा -1 व पटवार भवन हरिपुर में इंतकाल व तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि तहसील भरमौर के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन औराफाटी व पटवार भवन मलकौता जबकि 31 जनवरी को पटवार भवन खणी व सिरड़ में इंतकाल व तकसीम की जायेगी।
इसी तरह तहसील होली के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन गरोला व तहसील कार्यालय होली और 31 जनवरी को तहसील कार्यालय होली व पटवार भवन होली में भी इंतकाल व तकसीमें की जायेगी।
इसी तरह तहसील भटियात के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन केलन व कुड्डी और 31 जनवरी को तहसील कार्यालय भटियात व पटवार वृत चुवाड़ी में लंबित इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
इसी तरह तहसील सिहुंता के अंतर्गत 30 जनवरी को पटवार भवन कथेट व सिहुंता तथा 31 जनवरी को पटवार भवन टुंडी और धुलारा इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
उन्होंने ने बताया कि तहसील चुराह के अंतर्गत 30 जनवरी को कानूनगो भवन तीसा स्थित भंजराडू और 31 जनवरी को कानूगो भवन थल्ली में तकसीम और इंतकाल होंगे।
इसी तरह तहसील सलूणी के अंतर्गत 30 जनवरी को तहसील कार्यालय सलूणी व उप तहसील कार्यालय भलेई तथा 31 जनवरी को पटवार भवन डियुर और तहसील कार्यालय सलूणी उक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तहसील डलहौजी के अंतर्गत 30 जनवरी पटवार भवन बनीखेत व भटोली व 31 जनवरी को पटवार भवन डलहौजी व द्रमण जबकि तहसील पांगी के तहत 30 जनवरी को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड और 31 जनवरी को लोक निर्माण विश्राम गृह साच में इंतकाल व तकसीम किये जाएंगे।
जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि उप तहसील ककीरा के तहत 30 जनवरी को पटवार भवन ककीरा व 31 जनवरी को उप तहसील कार्यालय ककीरा जबकि उप तहसील भलेई के तहत 30 जनवरी को उप तहसील कार्यालय भलेई में इंतकाल व तकसीम की जाएगी।
इसी तरह उप तहसील पुखरी के अंतर्गत 30 व 31 जनवरी को उप तहसील कार्यालय पुखरी हालांकि उप तहसील धरवाला के अंतर्गत 30 व 31 जनवरी को उप तहसील कार्यालय धरवाला और तेलका में भी उप तहसील कार्यालय में 30 व 31 जनवरी को इंतकाल और तकसीमों का निपटारा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

789WIN – Khám Phá Thế

xe rebel mini 50cc https://789win.it.com/ không chỉ mất là 1 trong phần phệ nền tảng nơi bắt đầu rễ hồ hết hình thức giải trí 24/7}{đặt cược cường thịnh hành, mà còn là 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान : नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यरेसी प्री वल्र्ड कप का शुभारंभ विधायक सुधीर शर्मा ने किया : पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार के बढ़ेंगे अवसर: सुधीर

धर्मशाला, 13 नवंबर। धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में सोमवार से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कप का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

  मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले...
Translate »
error: Content is protected !!