30 साल पुराना अपहरण मामला : पूर्व हेड कॉन्स्टेबल दोषी करार…. मोहाली की CBI कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

by

मोहाली :  करीब 30 साल  पुराने अपहरण, अवैध हिरासत और लापता करने के मामले में मोहाली सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को पंजाब पुलिस के तत्कालीन हेड कॉन्स्टेबल कश्मीर सिंह को पांच साल की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। कश्मीर सिंह ट्रायल के दौरान फरार हो गया था और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अलग से सुनवाई पूरी की गई।

सीबीआई के अनुसार, मामला 7 अगस्त 1991 का है। आरोप है कि तत्कालीन एसएचओ सुबा सिंह, एएसआई दलबीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल कश्मीर सिंह और कॉन्स्टेबल रावेल सिंह ने बलजीत सिंह को जबरन हिरासत में लिया। इसके बाद उसे करीब 10 दिन तक तरनतारन के थाना चबाल में अवैध रूप से रखा गया।

इस दौरान परिजन उससे मिलने थाने भी जाते रहे, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी हिरासत से ही इनकार कर दिया। इसके बाद बलजीत सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया और आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

इस मामले में अन्य तीन सह-आरोपितों तत्कालीन एसएचओ सुबा सिंह, एएसआई दलबीर सिंह और कॉन्स्टेबल रावेल सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत 29 मार्च 2023 को ही दोषी ठहरा चुकी थी। अदालत ने तीनों को भी पांच-पांच साल की सजा और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

King Edward Public School Tuto

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 1 : The Under-14 football team of King Edward Public School, achieved a remarkable milestone by securing the first runner-up trophy in the CBSE Cluster-18 Football Tournament. The tournament was hosted at...
article-image
पंजाब

सीएम कार्यालय के अधिकारी राजबीर घुम्मन को हाई कोर्ट से राहत नहीं…. उपयुक्त मंच पर जाने की सलाह

सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से जस्टिस जेएस बेदी ने किया इनकार, धारा 17ए के तहत पूर्व मंजूरी न लेने का उठाया मुद्दा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय...
article-image
पंजाब

जंडियाला मोड़ पर पुलिस अधिकारी पर फायरिंग, यूट्यूबर और ड्राइवर गिरफ्तार

पहचान पत्र मांगने पर भड़का आरोपी, ग्लॉक-19 पिस्टल से किए दो फायर; चौकी इंचार्ज की सतर्कता से बची जान, ढाबे की दीवार में लगी गोलियां जालंधर। थाना सदर के अंतर्गत उप-चौकी जंडियाला मोड़ पर...
Translate »
error: Content is protected !!