30 मीटर नीचे ढांक में गिरी कार…. पिता की मौत और बेटा गंभीर रूप से घायल

by

एएम नाथ।  रामपुर। रामपुर उपमंडल के तकलेच क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा रात करीब 8:30 बजे उस समय हुआ, जब पिता-पुत्र कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में निका राम (64) की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उनके बेटे जगदीश चंद (40) को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश चंद पुत्र निका राम, निवासी थेड़ा (तकलेच), गुरुवार रात अपने पिता के साथ कार में तकलेच से पैतृक गांव थेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 30 मीटर नीचे ढांक में जा गिरा।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पिता-पुत्र को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया

अस्पताल में चिकित्सकों ने निका राम की जांच की, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जगदीश चंद को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

रामपुर थाना पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी, रामपुर भेजा गया है।

रामपुर पुलिस थाना प्रभारी रमेश नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक से किसी तरह की मानवीय चूक हुई। पोस्टमार्टम और जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं हेतू सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

डेरे में नवनिर्मित लंगर शेड का किया शुभारंभ ऊना, 22 नवम्बर – डेरा बाबा रूद्रानंद बसाल में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष ओलंपिक रजत पदक विजेता हर्षिता ठाकुर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला : इटली में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत के लिए स्नोबोर्डिंग में रजत पदक जीतने वाली शिमला की हर्षिता ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति की बैठक आयोजित : निर्धारित मापदडों के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम – DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 10 जनवरी :   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!