30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मिलेगी 10% छूट

by

रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा   नगर निगम आयुक्त ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय सरकार विभाग, पंजाब की ओर से चालू वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा 30 सितंबर तक उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि नगर निगम कार्यालय में कार्यदिवसों के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, जनता की सुविधा को देखते हुए 28 सितंबर, रविवार को विशेष रूप से काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रखे जाएंगे।आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित समय, 30 सितंबर 2025 तक अवश्य जमा करवाएं और इस छूट योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-49 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम चन्नी के घर के बाहर चली गोलियां : इलाके में बढ़ाई गई सिक्योरिटी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर अचानक गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची और...
पंजाब

Ex-MP Avinash Rai Khanna Seeks

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna has strongly condemned the abduction, forced religious conversion, and sexual assault of a minor Hindu girl in Pakistan. Expressing deep concern, Khanna has written...
Translate »
error: Content is protected !!