30-35 वर्षों पुरानी भनौता बस सेवा बंद : ग्रामीणों में बढ़ा रोष महिलाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को हो रही परेशानी, HRTC से बहाली की मांग

by

बस सेवा शुरू न होने पर जिलाधीश चंबा को सौंपा जाएगा ज्ञापन : ग्रामीण

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनौता एवं चनेड के लिए पिछले 30-35 वर्षों से संचालित हो रही HRTC की भनौता बस सेवा पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है। बस सेवा के बंद होने से क्षेत्र की महिलाओं, स्कूल एवं कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा सुबह जल्दी नौकरी के लिए आने-जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बस सेवा के बंद होने से उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे यात्रा खर्च भी बढ़ गया है। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को नियमित परिवहन सुविधा न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने दोनों पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे HRTC प्रबंधन से बातचीत कर इस बस सेवा को शीघ्र पुनः बहाल करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा केवल बहाल ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित किया जाना चाहिए ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
ग्राम पंचायत भनौता के काली माता महिला मंडल के सदस्यों तथा शिव मंदिर कमेटी भनौता के प्रधान ने भी HRTC से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी बस सेवा उपलब्ध होने से महिलाओं, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को सरकार द्वारा निर्धारित किराया रियायतों का लाभ मिल सकेगा, जिससे आर्थिक बोझ भी कम होगा।
स्थानीय निवासी विकास शर्मा नुहाल, मंजीत ठाकुर, मनीष शर्मा, डिम्पल चौहान, राधा शर्मा, सपना शर्मा, सुरजीत कुमार व मुस्कान ठाकुर ने बताया कि यदि इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा की शीघ्र बहाली नहीं की गई तो क्षेत्रवासी सामूहिक रूप से जिलाधीश चंबा को प्रार्थना पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि HRTC और प्रशासन जनहित को देखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर बस सेवा को पुनः सुचारू रूप से शुरू करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पलाही पुल के आस-पास जमा रेत-बजरी की नीलामी 13 को सुजानपुर में

हमीरपुर 07 दिसंबर। सुजानपुर के निकट पलाही में मैहली खड्ड पर बने पुल के आस-पास भारी मात्रा में जमा हुए लगभग 3.83 लाख मीट्रिक टन पत्थरों, रेत और बजरी को खुली बोली के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की हालत देख पूर्व CM शांता कुमार के निकले आंसू : अब आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए

एएम नाथ। धर्मशाला :   प्रदेश की राजनीति में बनी परिस्थितियों से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार आहत हैं। वहीं इस सारे घटनाक्रम पर शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी-भराड़ी रोड पर भारी भूस्खलन, यातायात प्रभावित : गाहर दा घटू में पहाड़ी दरकी, सड़क पर फंसे वाहन निकालने में जुटा विभाग

प्रशासन की अपील, चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर फिलहाल यात्रा से बचें एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले के चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर गाहर दा घटू के समीप शनिवार को भारी भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी में बारिश का कहर, चलती कार पर गिरे पत्थर-मलबा, दो घायल

नए बस स्टैंड में भी वाहन पर गिरा भारी पत्थर, हादसे में बाल-बाल बचे लोग प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील एएम नाथ। आनी : लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!