चंडीगढ़ में एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौकों, जंक्शनों, राउंडअबाउट्स तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख मार्गों, राउंडअबाउट्स एवं सार्वजनिक स्थलों के व्यापक सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, हरित विकास को बढ़ावा देने तथा आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए।
गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम के दृष्टिगत चंडीगढ़ को और अधिक आकर्षक, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि चंडीगढ़ अपनी विश्वस्तरीय पहचान को और अधिक सुदृढ़ कर सके।
राज्यपाल ने कहा कि शहर की सुंदरता, स्वच्छता एवं आधुनिक आधारभूत ढांचे का विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव, नगर निगम चंडीगढ़ के आयुक्त अमित कुमार, चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य अभियंता सी.बी. ओझा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर ने स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया

गढ़शंकर: शहर के मुख्य सडक़ों के निकट व मुहल्लों में सब्जी फल व अन्य खाने पीने के का समान वेचने वाले स्ट्रीट बेंडर के लिए पंजाब सरकर व राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशना तथा पीजीआई...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक बाजवा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

चंडीगढ़, 16 अप्रैल :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को ”पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं” संबंधी उनके...
Translate »
error: Content is protected !!