30 फीट गहरी खाई में गिरी : मनाली में जिपलाइन से गिरी 12 साल की लड़की

by

मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली में जिपलाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 12 साल की एक बच्ची जिपलाइनर से थोड़ी ही दूर गई थी कि अचानक कमर पर बंधी बेल्ट टूट गई. इसके बाद वह 30 फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसे के बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंडिया टुडे से जुड़े योगेश पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 8 जून की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने मनाली गए थे. रविवार को त्रिशा जिपलाइनिंग कर रही थी. इस दौरान कुछ दूर पहुंची थी कि तभी अचानक उसके शरीर से बंधी बेल्ट टूट गई. त्रिशा 30 फीट नीचे गिर गई. हादसे में उसके पैर में कई फ्रैक्चर आए।

त्रिशा को आनन-फानन में मनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन वहां राहत ना मिलने पर उसे चंडीगढ़ ले जाया गया. अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बच्ची जिपलाइनिंग करते हुए नजर आ रही है. वह आधे रास्ते में पहुंची थी. तभी बेल्ट टूट जाता है. इसके बाद वह नीचे गिर पड़ती है. वहीं वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि लड़की गिर गई।

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का आरोप है कि जिपलाइनिंग साइट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. हादसे के बाद भी किसी तरह की मदद नहीं मिली. त्रिशा के पिता ने बताया कि बच्ची की हालत में पहले से सुधार है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

प्रभावित परिवारों को प्रदान की 2 लाख 30 हजार की फौरी राहत एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा प्रभावित गाँव रौणी, सुदली, चंबी,...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन को सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की दी हिदायत

लोगों को 14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर, 29 मार्च:  जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी ने आज जिला लीगल...
article-image
पंजाब

बिगड़ सकता दिल्ली का चुनावी समीकरण : हरियाणा में भी हुआ था खेला

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ राजधानी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
Translate »
error: Content is protected !!