30 मार्च तक पुराना शीतला पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित : प्रियांशु खाती

by

एएम नाथ। चम्बा :  पुराना शीतल पुल पर आगामी 30 मार्च तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है यह जानकारी उपमंडल अधिकारी (ना) प्रियांशु खाती (आईएएस) ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी अधिसूचना के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि 17 से 30 मार्च तक प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक पुराना शीतला पुल को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
एसडीएम चंबा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की ओर से पर्याप्त पत्र के माध्यम से पुराना शीतला पुल को मुरम्मत करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल का मुरम्मत कार्य 17 से 30 मार्च प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक चलेगा तथा इस अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नए शीतला पुल से होगी। उन्होंने कहा कि पुल के मरम्मत कार्य के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्य को सुचारू रखने के दृष्टिगत वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट : जिन चेहरों को मिल सकता है इनाम…जानिए

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल कर सकते हैं। मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि आगामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के शोर में स्थानीय मुद्दे खत्म

बीबीएन, 20 मई  : क्षेत्र में पंचायत चुनावों के चलते स्थानीय कई मुद्दे धुंधले पड़ गए है। जिस प्रकार मौसम में गर्मी जोर पकड़ती जा रही है उसी प्रकार चुनाव का शोर भी बढ़ता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने आयोजित की समीक्षा बैठक*

एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर : दशहरा उत्सव आयोजन को लेकर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ग्राउंड, पालमपुर...
Translate »
error: Content is protected !!