30 की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग तो मॉडलिंग को चुना : फिर हिमाचल प्रदेश की गुरप्रीत कौर ने 2024 क्राउन क्वीन आफ इंडिया का जीता ख़िताब और बॉलीवुड के फैशन डिज़ाइनर अजय शाह के लिए वतौर मॉडल रैंप पर की वाक

by

एएम नाथ / रोहित जसवाल : पालमपुर। तीस वर्ष की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग के चलते हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के साथ लगते गांव सिद्धपुर सरकारी की गुरप्रीत कौर ने मॉडलिंग के के क्षेत्र को चुना और लगातार बिभिन्न कम्पटीशनों में हिस्सा लेते हुए उंचाईयों को छूने में जुटी है और गुरप्रीत 36 की उम्र तक पहुंचने के बाद भी यह क्रम लगातार जारी है। गुरप्रीत कौर ने छोटे से गांव से उठकर भारत के सबसे बड़े बॉलीवुड के फैशन डिज़ाइनर अजय शाह के लिए वतौर मॉडल रैंप पर वाक की।


मिसज इंडिया 2025 के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और पुरे भारत में पहले पंद्रह स्थानों में जगह पाकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया और प्रदेश की गौरवशाली अनुभवी मॉडल के रूप में महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।  गुरप्रीत की लगातार प्राप्त की जा रही उपलब्धियों में 2024 क्राउन क्वीन आफ इंडिया का ख़िताब जीतना भी रहा। इसके इलावा दर्जनों कॉम्पिटिशनों में हिस्सा लिया और हर बार उन्में अहम स्थान प्राप्त करते हुए नए मुकाम छूने का सिलसिला जारी है। गुरपीत ने सतलुज ब्यास टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि समाज की धारा के उल्ट तीस की उम्र के बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के पीछे दिल में कुछ नया करने का जज़्बा था। अब तीस साल की उम्र होने तक दर्जों देश के नामी फैशन शोज में और देश के अहम  कॉम्पिटिशनों में हिस्सा लेने का अवसर मिला तो उन्में हर बार अहम स्थान प्राप्त होने पर आपने सपनों को पंख लगने का सुखद अहसास होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का सर्वसम्मति से चुनाव -डॉ. बिक्कर सिंह अध्यक्ष, पवन भंमियां मुख्य सचिव और रणबीर बब्बर वित्तीय सचिव चयनित 

गढ़शंकर, 20 मार्च : बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में सरदार मेजर सिंह मौजी मेमोरियल पुस्तकालय में दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों ने प्रख्यात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली की हुक टूटने से एक की मौत, एक गंभीर घायल 

गढ़शंकर,  23 मार्च : स्थानीय चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर अड्डा सतनौर के समीप तूड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट जाने से चालाक की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार एक व्यक्ति गंभीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कहा 35 लाख दूंगी – गोरे-काले से मतलब नहीं तगड़ा हो, ‘प्रेग्नेंट बनाओ’ : ठगी का नया तरीका

मेवात. राजस्थान के मेवात में एक तरफ साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन एंटी वायरस जारी है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया. अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : ऑडिशन के लिए ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर करें आवेदन

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. ऊना जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को दिव्य और भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!