30 सितंबर तक प्रापर्टी टैक्स जमा करवा कर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लें : डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 13 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने बताया कि जो लोग 30 सितंबर 2023 तक अपना बनता प्रापर्टी टैक्स जमा करवाएंगे सरकार की ओर से उनको चालू वित्तिय वर्ष के बनते प्रापर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से घोषित की गई है कि इस छूट का लाभ लेने के लिए जनता के उत्साह को देखते हुए नगर निगम की ओर से 16,17, 23, 24 व 30 सितंबर 2023 को शनिवार व रविवार वाले दिन कैश काउंटर जनता की सुविधा के लिए विशेष तौर पर खुले रखे गए हैं।
कमिश्नर नगर निगम ने आम जनता को अपील करते हुए कहा कि प्रापर्टी टैक्स 30 सितंबर तक जमा करवा कर टैक्स से 10 प्रतिशत छूट का सुनहरी लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर से 31 दिसंबर तक टैक्स जमा करवाने वाले व्यक्ति को कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक 10 प्रतिशत जुर्माने की दर से व 31 मार्च 2024 के बाद टैक्स जमा करवाने वाले व्यक् ितयों से 20 प्रतिशत जुर्माने व 18 प्रतिशत ब्याज की दर से टैक्स वसूल किया जाएगा।
कोमल मित्तल ने विशेष तौर पर बताया कि कोई भी व्यक्ति निगम की वैब साइट https:mseva.lgpunjab.gov.in/ पर विजट कर अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवा सकता है। अपना टैक्स नगर निगम होशियारपुर में कैश काउंटर पर जमा करवाते समय अपने घर/दुकान के बाहर लगे यू.आई.डी. नंबर प्लेट की कापी जानकारी अनिवार्य तौर पर लेकर आएं।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का टिकट कटा, हंस राज हंस दिल्ली की जगह अब फरीदकोट से भाजपा ने उतारा मैदान में : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आठवीं सूची की जारी

अजायब सिंह बोपाराय / चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में आयोजित साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप का लोगों  ने उठाया लाभ

गढ़शंकर  : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच...
article-image
पंजाब

नकली विजिलेंस डीएसपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खन्ना :  खन्ना पुलिस ने एक नकली विजिलेंस डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह निवासी आहलूवालिया मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई। आरोपी कई सालों से नकली डीएसपी बनकर लोगों...
article-image
पंजाब , समाचार

अड्डा झुगियां में गोदाम में आग लगने से लाखों का समान जल कर राख : बिल्डिंग की दीवारों और छत में भी तरेड़ें आने से बिल्डिंग को को भारी नुक्सान

साथ वाली बीजों व कीटनाशक दवाईओं की दुकान में ओवरहीट होने के कारण कीटनाशक दवाईआं खराब गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्थित अड्डा झुंगियां में कल  रात करीब 9  वजे माता शीतला हाउसहोल्ड...
Translate »
error: Content is protected !!