पंजाब विधानसभा उपचुनाव : चार सीटों के लिए 57 नामांकन दाखिल : चुनाव आयोग ने सुपरवाइजर किए नियुक्त

by

अरुण दीवान। चंडीगढ़ :  पंजाब में विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन तक चरों विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला में कुल 57 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अभी तक 57 के करीब  नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें कुछ उम्मीदवारों की तरफ से अपने कवरिंग कैंडिटेड्स के अलावा अतिरिक्त नामांकन दाखिल भी दाखिल किए गए हैं। इसके बाद 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी कमेटी दस्तावेजों की जांच करेगी।

डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला और गिद्दड़बाहा में कई नेताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने से पहले सभी नेताओं ने अपने-अपने हलकों में शक्ति प्रदर्शन भी किया। तीन बड़ी पार्टियों के अलावा पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जिनके बाद इन सभी सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक में विचार गोष्ठी एवं सावन कवि दरबार आयोजित

गढ़शंकर, 3 अगस्त: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक के दौरान विचार गोष्ठी एवं सावन कवि दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सभा के सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में करवाए गए करियर गाइडेंस प्रोग्राम : जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से 

होशियारपुर, 03 अगस्त:   जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर व जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्डे फतेह सिंह व सरकारी...
article-image
पंजाब

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

गढ़शंकर: पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव पदराणा में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गढ़शंकर पुलिस द्वारा दी जानकारी मुताबिक पुलिस को मिली सूचना मुताबिक गढ़शंकर के गांव पदराणा में आज सूचना मिली...
article-image
पंजाब

किसानों संग बैठक को गुस्से में छोड़कर चले गए सीएम भगवंत मान : जाओ करते रहो धरना…

चंडीगढ़ : लंबे वक्त से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री संग बैठक की। लेकिन बैठक दौरान हुई बहस के बाद सीएम मीटिंग छोड़कर चले गए। ...
Translate »
error: Content is protected !!