300 गोलियां/मिनट निकलती है एएन-94 से : एएन-94 रशियन असाल्ट राइफल से की गई मूसेवाला की हत्या

by

चंड़ीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में तीन एएन-94 रशियन असॉल्ट राइफल का प्रयोग हुआ है। जिसमें दो मिनट में 30 राउंड गोलियां निकलती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्यारे जब सिंगर मूसेवाला के गांव पहुंचे तो वहां उनकी सिक्योरिटी में तैनात एके-47 से लैस कमांडोज को देख लौट गए। बाद में हत्या के लिए उन्होंने कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से एएन-94 राइफल मंगवाई और इसी से मूसेवाला की हत्या की गई।

बताया गया है कि एएन-94 राइफल एक रूसी असॉल्ट राइफल है, जो एव्तोमैट निकोनोवा मॉडल 1994 है। इसे 1997 में रूसी सेना में शामिल किया गया था।
एएन-94 के फीचर्स..
एएन-94 राइफल से टू-राउंड बर्स्ट मोड में प्रति मिनट 600 राउंड गोलियां और फुल ऑटो मोड में 1800 गोलियां/मिनट दागी जा सकती हैं। इस गन से निकलने वाली गोलियों की स्पीड 900 मीटर या करीब 3,000 फीट/सेकेंड होती है, जबकि एके-47 की से निकलने वाली गोलियों की स्पीड 715 मीटर या करीब 2,400 फीट/सेकेंड होती है।
एएन-94 असॉल्ट राइफल की रेंज 700 मीटर है, जो ्र्य-47 की 350 मीटर रेंज का करीब दोगुना है।
इस घातक राइफल में 30 से 45 कारतूसों वाली मैगजीन लगती है, जो कि एके-74 राइफल में भी लगती है। साथ ही इसमें 60 राउंड वाली मैगजीन भी लगती है। इसे कास्केट मैगजीन भी कहते हैं।
एएन-94 असॉल्ट राइफल का वजन 3.85 किलोग्राम है। स्टॉक, यानी बट के साथ इसकी लंबाई 37.1 इंच और बट के बिना 28.7 इंच होती है।
इस बंदूक की नली की लंबाई 15.9 इंच होती है। इस राइफल में 5.45&39 मिलीमीटर वाले कारतूस इस्तेमाल होते हैं।
फुल ऑटो-मोड वाली एएन-94 राइफल दो स्टेज में काम करती है। पहले दो राउंड में 1,800 राउंड प्रति मिनट के हिसाब से फायर किया जाता है और उसके बाद हैमर यूनिट लो रेट मोड में चली जाती है और बाकी के राउंड में फायरिंग 600 राउंड प्रति मिनट के हिसाब से होती है।
इसमें फायरिंग रेट को खुद नहीं सेट किया जाता है, क्योंकि सब कुछ ऑटोमेटिक होता है। जब भी शूटर ट्रिगर दबाता है तो ये पूरा प्रोसेस हर बार रिपीट होता है।
एएन-94 की आंतरिक डिजाइन में खामियां हैं। इसका रखरखाव भी परेशानी भरा है। साथ ही एक-74 की तुलना में इसे बनाना ज्यादा महंगा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
article-image
पंजाब

शरारती तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल को लगी आग बुझाने गए युवक पर जानलेवा हमला।

गढ़शंकर – किसे शरारती तत्व द्वारा अपने नए मोटरसाइकिल को लगाई आग बुझाने गए युवक पर दर्जन भर हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 26 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र अवतार...
article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती : 85,920 रुपये तक मिलेगी सैलरी,

पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर के 17 राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 750 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!