300 पेटी शराब बरामद : हिमाचल प्रदेश से आ रहा था ट्रक शराब से भरकर, नारनौल में जाट गुवानी के पास आबकारी विभाग ने पकड़ा

by

नारनौल : नारनौल के जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा की आबकारी विभाग ने जब्त की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक शराब से भरकर आ रहा था। आबकारी विभाग ने जांच की तो ट्रक चालक के पास ट्रांजिट स्लिप नहीं थी। जिसके बाद उसने गलत तरीके से ट्रांजिट स्लिप बनवाकर पेश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

               पुलिस शिकायत में बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर आबकारी विभाग द्वारा जाट गुवानी 152डी टोल प्लाजा पर वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक आया, जिसकी जांच की शराब की पेटियों से भरा हुआ था। पुलिस जांच में ट्रक चालक ने अपना नाम हिमाचल प्रदेश के सोहन जिला के गांव झांगड निवासी प्रवेश बताया। जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें स्काई वोडका की 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा मिली।

जब आबकारी विभाग ने कागज मांगे तो ट्रक चालक ने बिल्टी सहित अन्य कागज पेश किए। लेकिन ट्रांजिट स्लिप डिक्लरेशन ट्रक ड्राइवर के पास नहीं मिली। ट्रक चालक ने अपने गाड़ी मालिक से संपर्क साध कर बात की, मालिक ने बताया कि उक्त दस्तावेज गलती से रह गया है। जिस पर उक्त दस्तावेज को व्हाटसएप के माध्यम से भेजने की बात कही। जब ट्रांजिट स्लिप भेजी तो वह आनलाइन सुबह 10.30 बजे एक अक्तूबर को बनाया हुआ मिला।

जिसका समय सुबह के 10.35 बजे हिमाचल प्रदेश दर्शाया गया है। जबकि ट्रक को टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग ने एक अक्तूबर को सुबह 9.15 बजे जांच के दौरान पकड़ा था। ऐसे में उक्त लोगों द्वारा ट्रांजिट स्लिप ट्रक को पकड़ने के बाद आबकारी विभाग को धोखा देने की नियत से तैयार करके पेश किया गया है। जोकि आबकारी नीति के प्रावधान 12.13 का उल्लंघन है। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाल करने के नाम पर की वोट बैंक की राजनीति, अब कर्मचारियों को धोखा देने की तैयारी -सुक्खू सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष बोले, हमारे विरोध के बाबजूद सरकारी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक पास होने से अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता और इंक्रीमेंट को लगेगा झटका तंज : कहा, दो साल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्री : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ।  सोलन: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!