300 यूनिट बिजली मुफ्त : पंजाब में आप सरकार का बड़ा ऐलान, एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी बिजली

by

चंड़ीगढ़ (सतलुज ब्यास टाइम्स ब्यूरो) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक महीने कार्यकाल पूरा होने पर पहली गरंटी पूरी करते हुऐ  300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया है।भगवंत मान की सरकार को एक महीना पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अपना 30 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है। सरकार ने अखबारों में विज्ञापन के जरिए 300 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया है।  अब एक जुलाई से पंजाब में लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए बड़े वादों में बिजली फ्री करने का वादा अहम था। दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने बिजली फ्री की हुई है।

चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बिजली फ्री के साथ-साथ पानी की सुविधा, अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर वादे किए हैं। वहीं अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी इसी मॉडल को लेकर मैदान में उतर रही है।

पंजाब में कार्याकल के एक महीने बाद ही सरकार द्वारा बिजली फ्री किए जाने का फैसला आम आदमी पार्टी को आने वाले अन्य राज्यों के चुनावों में फायदा पहुंचा सकता है। इसी साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने हैं। ऐसे में इन राज्यों में पंजाब सरकार द्वारा बिजली फ्री किए जाने के ये फैसला लाभकारी साबित हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लूटपाट की वारदात के 5 आरोपी युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर – खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट की घटनाओं के विभिन्न मामलों में आरोपित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रेसनोट जारी कर एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता ने बताया कि एसएसपी...
पंजाब

2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में...
article-image
पंजाब

हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से किया सवाल

चंडीगढ़  : पंजाब में हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से सवाल किया है। अगली सुनवाई पर...
Translate »
error: Content is protected !!