300 करोड़ के लालच में कातिल बनी अफसर बहू : ड्राइवर के साथ मिलकर कर डाला यह काम

by
नागपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन मामले में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बुर्जुग की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं था, बल्कि ये एक साजिश थी। साजिश के तहत ही बुर्जुग व्यक्ति का एक्सीडेंट करवाकर उसे मौत की नींद सुला दी।
दरअसल ये पूरा मामला 300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का है। करोड़ो के लालच में एक अफसर बहु कातिल बनी गई। पति के ड्राइवर से मिली और फिर रची ससुर की हत्या की खौफनाक साजिश। 300 करोड़ की प्रॉपटी के लिए उसने ड्राइवर को 1 करोड़ की सुपारी भी दी।
आपको जानकर हैरानी होगी की ससुर के मर्डर की आरोपी बहू अर्चना मनीष पुत्तेवार टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर है। जबकि उसका पति मनीष डॉक्टर है। खुलासा हुआ की मनीषा ने अपने ससुर पुरुषोतम पुत्तेवार की हत्या की सुपारी सार्थक बागड़े नाम के ड्राइवर को दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल बहू और 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
         पुलिस के मुताबिक,नागपुर के अजनी इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। एक कार पुरुषोत्तम पुत्तेवार को कुचलकर निकल गई थी। शुरुआत में यह मामला हिट एंड रन का नजर आ रहा था, लेकिन जब नागपुर पुलिस ने इसकी गहराई से जांच की, तो परतें खुलती गई।
                       जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की पुरुषोत्तम पुत्तेवार की मौत के पीछे 300 करोड़ की प्रॉपर्टी का कनेक्शन है। जिसके बाद बहू अर्चना पुत्तेवार शक के घेरे में आ गईं। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए अपने ससुर की हत्या का प्लान बनाया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी बहू और 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में...
article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां के जंगल में से हजारों खैर व अन्य पेड़ वन माफिया ने काट कर जंगल को कर दिया तवाह : वन विभाग के अधिकारियों का हर बार की तरह रटा रटाया जबाव पता करेगें और करवाई करेंगे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शकर ।  गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव नैनवां के जंगल में वन माफियां ने हजारों खैर व अन्य पेड़ो  को काट कर जंगल को तवाही के कगार पर लाकर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल के उद्घाटन का किया स्वागत : अमरिंदर सिंह ने लोगों को दी बधाई

चंडीगढ़, 1 फरवरी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअली हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस उद्घाटन को स्वागत योग्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट : पशुपालन विभाग की टीम तथा गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति का किया रेस्क्यू

टांडा में हुआ उपचार, पशुपालन विभाग की टीम ने सरकार का जताया आभार धर्मशाला, 09 अगस्त। सरकार तथा जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!