302 गाड़ियां व 125 दौपहिया वाहनों की धर्मशाला बस अड्डे के पास जल्द बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

by

धर्मशाला, 28 नवम्बर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अनुराग चंद्र शर्मा ने आज मंगलवार को मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि लगभग 20 करोड़ की लागत से बनने वाली इस मल्टी लेवल पार्किंग में 302 गाड़ियां और 125 दौपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी।
अनुराग चंद्र ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के कारण धर्मशाला में प्रतिदिन स्थानीय गाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटकों की गाड़ियां भी आती हैं। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के पास पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था न होने की वजह से अनेकों बार लोग अनाधिकृत स्थानों पर अपने वाहनों को पार्क करते हैं, जिससे शहर में आए दिन जाम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में एक बड़ा उपयुक्त पार्किंग स्थल न होने की वजह से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन को भी नियमित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आयुक्त नगर निगम ने कहा कि धर्मशाला बस स्टैण्ड के समीप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रही यह पार्किंग ऐसी सभी समस्याओं से निजात दिलाएगी और इससे लोगों को अनावश्यक जाम से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण के दौरान सुरक्षा और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होंने कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए इसे समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन : कविता, भाषण, गीत तथा नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का महत्व बताया

बीबीएन,16 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के महिला प्रकोष्ठ ने महिला सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के खुले मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें मंच सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा सचिव हि प्र राकेश कंवर (भाप्रसे) 20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव, श्री राकेश कंवर, (भाप्रसे) 20 नवंबर 2025 को जिला चंबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 आम आदमी पार्टी में शामिल

शिमला:  पंजाब में जोरदार जीत के बाद अव हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का  सिलसिलातेज हो गया है।  कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश के कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर-बसदेहड़ा के नो पार्किंग व नो वेंडिंग ज़ोन में आंशिक संशोधन

अब सोमवार की बजाय हर शुक्रवार को पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी। जिला प्रशासन ऊना द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!