31 अक्टूबर तक संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट

by

शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे संपत्ति कर काउंटर
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : नगर निगम आयुक्त ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने जनता को संपत्ति कर जमा करने में राहत देने के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ लागू की है। इस योजना के तहत, पहले 31 जुलाई 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने में 100 प्रतिशत की छूट दी गई थी, जिसे बाद में 31 अगस्त 2025 तक बढ़ाया गया था। अब विभाग ने इस योजना की अवधि को और बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।आयुक्त ने बताया कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए नगरवासी समय पर अपना संपत्ति कर जमा करवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए शनिवार, 18 अक्टूबर को नगर निगम होशियारपुर के संपत्ति कर काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो बड़े संपत्ति कर बकायेदार अभी तक अपना कर जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि नोटिस की अवधि में कर जमा नहीं किया गया, तो संबंधित संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी करदाताओं से अपील है कि वे शीघ्र अपना संपत्ति कर जमा कर कानूनी कार्रवाई से बचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : खो-खो, शतरंज और रस्साकशी में बने चैंपियन

गढ़शंकर।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 70वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। जोनल खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल...
article-image
पंजाब

मृतका के ससुर व अन्य को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने ठाने के समक्ष ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन : डीएसपी के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त

गढ़शंकर, 16 जनवरी: 14 जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली कांता देवी के ससुर केवल कृष्ण और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , समाचार

चांदपुर रूड़की में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया : डल्लेवाल से चांदपुर रूड़की रोड 18 फीट करने और कंडी नहर जल्द चलाने की कही बात

नवांशहर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर के गांव चांदपुर रूड़की में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा का अनावरण किया। ब्रिगेडियर कुलदीप चांदपुरी के पारिवारिक सदस्य बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत...
article-image
पंजाब

गांव मखसपुर की लड़की कनाडा में लेफ्टिनेंट बनी *क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया गांव पहुंचने पर गांव निवासियों ने किया सम्मानित

क्षेत्र विधायक डाक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल दल ने  किया सम्मानित होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव मखसपुर की लड़की स्वीटी बागला पुत्री कुलदीप बागला ने कनाडा में मील का पत्थर साबित...
Translate »
error: Content is protected !!