फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है यह बात दुर्गा पूजा सेवा समिति के चेयरमैन रमाशंकर ने कही है।  उन्होंने आगे कहा कि होशियारपुर में भी बहुत सारे स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है।  जिसके खरीददारी के लिए रहीमपुर में मछली मार्किट में फगवाड़ा रोड पर सड़क किनारे दुकानें लगती हैं । अत्यधिक भीड़ होने के कारण इस रोड पर इन दिनों ट्रैफिक की समस्या ओर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है । इसलिए प्रशाशन को चाहिए कि लोगों की आस्था का ख्याल करते हुए छठ पूजा के सामग्री का बाजार तीन दिन के लिए फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाया जाए ताकि मंडी में धान लेकर आने वाले किसान और पूजा की सामग्री खरीदने वाले व्रती सबकी आस्था बनी रहे और शहर के लोगों को जाम का सामना ना करना पड़े साथ ही मछली मार्किट से भी ये पूजा की दुकानें दूर हो जाएगी। इस मौके पर समिति के प्रधान राजीव ठेकेदार, खजांची राजिंदर प्रसाद, वरिष्ठ सलाहकार वासुदेव झा, अमित कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासी मजदूरों के लिए कौंसिल अध्यक्ष संजय साहनी बना मसीहा, महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों को खाने पीने की चीजें तो दी साथ में दो दर्जन मजदूरों की रेलवे टिक्टों के पैसे भी दिए

कोरोना महांमारी में हमें एक दूसरे की मद्द करनी चाहिए:संजय साहनी नंगल : महाराष्ट्र के दो दर्जन प्रवासी मजदूर जिनके पास ना महाराष्ट्र में घर जाने के लिए पैसे थे और ना ही कुछ...
article-image
पंजाब

A Grand Opening of the 2

Sultanpur Lodhi/April 2/Daljeet Ajnoha : The 2nd Senior Men’s National Tapeball Cricket Championship was inaugurated at Akal International Cricket Stadium under the leadership of Managing Secretary Sukhdeep Singh Bajwa. Teams from Jammu and Kashmir,...
article-image
पंजाब

पंजाब में 12 IAS अधिकारियों व एक PCS अधिकारी का तबादला : वरजीत वालिया होंगे DC जालंधर

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसी क्रम में फेरबदल करते हुए 12 IAS व एक PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 4 जिलों के डीसी...
article-image
पंजाब

50 किलो हेरोइन तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी की मां और पत्नी गिरफ्तार… 47 लाख की ड्रग मनी बरामद

फिरोजपुर :  पंजाब सरकार की ओर से नशों के खिलाफ चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज ने एक संगठित पारिवारिक नशा तस्करी नेटवर्क का...
Translate »
error: Content is protected !!