डॉ अमनदीप हीरा ने खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल का पद संभाला

by
गढ़शंकर, 26 जुलाई  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में आने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में नवनियुक्त प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने प्रिंसिपल का पदभार संभाला। डॉ अमनदीप हीरा श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री आनंदपुर साहिब में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यभार संभालने के समय कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूर्व विधायक और शिरोमणि कमेटी के सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, शिक्षा निदेशालय की ओर से सहायक निदेशक डाॅ. अमनप्रीत सिंह, डाॅ. जसबीर सिंह प्रिंसिपल श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब, डाॅ. जसपाल सिंह प्रिंसिपल खालसा कॉलेज गढ़दीवाला विशेष रूप से उपस्थित हुए। डॉ अमनदीप हीरा के प्रिंसिपल पद संभालने के मौके पर ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, डाॅ. अमनप्रीत सिंह और डॉ. जसबीर सिंह ने शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह अपने नेतृत्व में कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। डॉ अमनदीप हीरा ने कहा कि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष, इंजी. सचिव (शिक्षा) सुखमिंदर सिंह को इस नियक्ति के लिए विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित महानुभावों एवं समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किये जायेंगे। महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उप प्रिंसिपल प्रो. डॉ. लखविंदरजीत कौर ने डा अमनदीप हीरा का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब से डाॅ. गुरप्रीत कौर, डाॅ. तजिंदर कौर और डॉ. डॉ. सुनीता एवं माता गुजरी कॉलेज करतारपुर, सुचेता और डॉ. कंवलजीत कौर विशेष तौर पर डाॅ. अमनदीप हीरा को बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व प्रोफेसर सुखदेव सिंह, मा. बलवीर सिंह कहारपुरी, कॉलेज के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह और पूरा टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे।
कैप्शन… डॉ अमनदीप हीरा को पद संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए डॉ अमनप्रीत सिंह, डॉ जसवीर सिंह व ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 दिन SSP के साथ : वर्दी से प्रेरणाः टॉपर्स ने देखा पुलिस सेवा का असली चेहरा -बारहवीं के होनहार छात्रों ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ बिताया प्रेरणादायक दिन – अनुशासन, समर्पण और सेवा का सीखा पाठ

 होशियारपुर, 27 मई: कड़ी मेहनत और लगन से बारहवीं कक्षा में ज़िला व प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने आज पंजाब सरकार की विलक्षण पहल “एक दिन एस.एस.पी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ पूरा दिन बिताया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुलिस सेवा की कार्यशैली, अनुशासन और समाज...
article-image
पंजाब

चुनावों के दौरान जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए किया जाए स्पेशल टीमों का गठन: संदीप सिंह

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को जिले में शराब की तस्करी रोकने संबंधी दिए निर्देश होशियारपुर, 16 दिसंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव 20202 के...
article-image
पंजाब

उच्च स्तरीय सरकारी नौकरियों की कोचिंग के लिए किताबों का निशुल्क प्रबंध, डॉ बी आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा

गढ़शंकर: डॉ बी आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा बाबा साहेब की सोच पर पहरा देते हुए तथा उनके सपने को साकार करने के लिए व गरीब लोगों को सरकारी नौकरियों तक पहुंचाने के...
Translate »
error: Content is protected !!