31 जुलाई तक एरियर भुगतान नहीं हुआ तो फिर होगा आंदोलन : पेंशनर महासंघ

by

चम्बा में पेंशनरों की मासिक बैठक, लंबित वित्तीय लाभ शीघ्र जारी करने की मांग

महंगाई भत्ते की 15% बकाया किस्तें 15 अगस्त तक देने का सरकार से आग्रह

एएम नाथ। चम्बा :  भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला चम्बा की शहरी इकाई, साहू मंडल एवं खजियार मंडल की संयुक्त मासिक बैठक मंगलवार को चम्बा में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासंघ के हिमाचल प्रदेश के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति यूनिट चम्बा के समन्वयक डॉ. डी. के. सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पेंशनरों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनरों की लंबित मांगों से प्रदेश सरकार को प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान तथा वर्ष 2016 से पूर्व के पेंशनरों के संशोधित पेंशन एरियर के भुगतान का आश्वासन दिया गया था, जिसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मांग उठाई गई कि वर्ष 2016 से 2022 तक के पेंशनरों के वेतन संशोधन एरियर एवं अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान 31 जुलाई 2026 तक किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं हुआ तो पेंशनर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में महंगाई भत्ते की लंबित 15 प्रतिशत की पांच किस्तों का भुगतान 15 अगस्त 2026 तक करने की मांग भी उठाई गई। इसके अतिरिक्त कॉरपोरेट सेक्टर पेंशनरों के हित में वर्ष 1999 की अधिसूचना बहाल करने तथा हिमाचल पथ परिवहन सेवा-निवृत्त कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों पर भी शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया। बैठक में अनेक पेंशनर उपस्थित रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त अधीक्षक ग्रेड-2 सुशील कुमार सलहोत्रा तथा सेवानिवृत्त मुख्य लैब तकनीशियन अरुण आनंद ने भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। अंत में अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस बैठक में  बजीर सिंह यादव, बुशहरा राम भंडारी,  बुधिया राम,  लेख राज धीमान,  आत्मा राम शर्मा,  चमन लाल,  करम चंद ठाकुर,  देवी सिंह,  अनिल चौहान,  करतार सिंह आजाद,  राजिंदर चोपड़ा,  जगदीश चंद,  सुभाष महाजन,  रणवीर प्रकाश शर्मा,  गजेंद्र वशिष्ठ,  नेक सिंह ठाकुर,  अमर सिंह रणसेटू,  नरेश खन्ना,देव व्रत बडोतरा,  राजिंदर कौल,श धर्मु,  अशोक महाजन आदि उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त  सुशील कुमार सलहोत्रा सेवा निवृत अधीक्षक ग्रेड 2 डी सी कार्यालय चम्बा तथा  अरुण आनन्द सेवा निवृत मुख्य लैब तकनीशियन मेडिकल डिपार्टमेंट, मोहल्ला हटनाला चम्बा ने भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। अन्त में अध्यक्षीय धन्यवाद उद्बोधन के साथ मीटिंग का बसान हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रहण की पद, गोपनीयता की शपथ : एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने दिलाई शपथ

पट्टा मेहलोग, 6 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में आयोजित समारोह में पंचायत समिति के कुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में हुई उपेक्षा से पिछड़ा देहरा, अब सुक्खू सरकार करेगी क्षेत्र के साथ न्याय: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : तलवाड़ा । पूर्व में हुई की उपेक्षा के चलते देहरा विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 सितंबर तक 147 सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति पूरी होगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

100 और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की तैयारी, कंप्यूटर लैब के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटी, झूठे प्रचार और झूठे जश्न से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत समझे मुख्यमंत्री -v

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस की जन विरोधी और विकास विरोधी सोच है। जो देश को आगे बढ़ाने की बजाय लड़ाने...
Translate »
error: Content is protected !!