31 बच्चों का जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण रहा यादगार : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

by
मंडी, 14 फरवरी : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत मंडी जिला के सुंदरनगर, तलयाड़, भंगरोटू और डेहर स्थित चाइल्ड केयर संस्थानों के 31 बच्चों का 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित जयपुर–दिल्ली शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण आज संपन्न हुआ। यह यात्रा बच्चों के लिए सीख, आत्मविश्वास और नए सपनों से जुड़ा एक अविस्मरणीय अनुभव रही।May be an image of monument and text
भ्रमण की शुरुआत ही विशेष रही, जब कई बच्चों ने जीवन में पहली बार हवाई यात्रा की। इस अनुभव ने उनके भीतर नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाया। जयपुर में आमेर किला की भव्यता और ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से देखकर बच्चों ने इतिहास को जीवंत रूप में महसूस किया। जंतर-मंतर और तारामंडल के भ्रमण से उन्हें खगोल विज्ञान और सौरमंडल के बारे में रोचक जानकारियां मिलीं, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की उत्सुकता बढ़ी।May be an image of temple, monument and text that says "Ajay AjayBadrel Badrel"
जयपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा बच्चों के लिए आधुनिक भारत का अनुभव रही। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर विज्ञान और नवाचार की दुनिया को करीब से समझा।May be an image of the Arc de Triomphe
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उद्देश्य बच्चों को संरक्षण के साथ ऐसे अवसर प्रदान करना है, जो उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। यह भ्रमण बच्चों के लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता एक प्रेरक कदम सिद्ध हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक की चढ़ाई

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।  बलजीत ने अपने सोशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस

 गोहर, 6 जनवरी :    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी एवं उप मंडल स्तर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!