31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी चलाएगी विशेष जागरुकता अभियान: अपराजिता जोशी

by

पैन इंडिया के अंतर्गत चलाए जाने वाले जागरुकता अभियानों संबंधी सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक
होशियारपुर, 29 अक्टूबर: सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि पैन इंडिया अभियान के अंतर्गत लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जागरुक करने के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिले में जागरुकता अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के सभी इलाकों के साथ-साथ केंद्रीय जेल, जुवेनाइल होम व स्पैशल होम को भी कवर किया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में इस अभियान को सफल बनाने संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक देश व्यापी यह जागरुकता अभियान शुरु हो रहा है, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिले के गांवों व शहरों में घर-घर जाकर लोगों को कानूनी सेवाओं के बारे में जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत दो तरह के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले जागरुकता अभियान ‘इंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रू लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच’ में पूरा जिला कवर किया जाएगा जबकि दूसरे जागरुकता अभियान ‘हक हमारा भी तो है’ के अंतर्गत केंद्रीय जेल के हवालातियों व कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके अलावा जुवेनाइल होम व स्पेशल होम भी इसी अभियान में कवर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहला जागरुकता अभियान 31 अक्टूबर 13 नवंबर तक व दूसरा अभियान 1 नवंबर 13 नवंबर तक चलाया जाएगा। इन जागरुकता अभियानों में पैरा लीगल वालंटियर, पैनल एडवोकेट्स, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी ताकि सभी तक नि:शुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी संदेश पहुंच सके।
श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों तक नि:शुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी जागरुकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के बीच 9 नवंबर को लीगल सर्विसेज डे के अंतर्गत एक मैगा लीगल अवेयरनैस कैंप माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में लगाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग विभागों की ओर से स्टाल लगा कर मौके पर लोगों को नागरिक सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा केंद्रीय जेल होशियारपुर में भी इसी दिन कैदियों व हवालातियों को जागरुक करने के लिए एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन होगा, जिसका लोग अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप तिवारी, लीड जिला मैनेजर श्री तरसेम सिंह पुरेवाल, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, चुनाव तहसीलदार श्री हरमिंदर सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, जिला ई-डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर श्री रंजीत सिंह, एन.जी.ओ. से श्री आज्ञा पाल सिंह साहनी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डलहौज़ी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ। डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कांगड़ा और पुलिस थाना डलहौज़ी की संयुक्त टीम ने गत दिवस एक बड़ी नशा तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया। कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों ने 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया

शिमला : राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न, पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न….पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा की प्रधानगी में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!