31 दिसंबर तक हाउस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर माफी: ज्योति बाला मट्टू

by

होशियारपुर, 13 दिसंबर:
कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आम जनता को एक सुनहरी मौका दिया गया है। इस सुनहरी मौके के अंतर्गत जिन शहर वासियों ने 31 मार्च तक का बनता हाउस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, यदि वे 31 दिसंबर तक यह टैक्स एकमुश्त नगर निगम कार्यालय में जमा करवाते हैं तो उनको लगे जुर्माने व ब्याज पर माफी दी जाएगी।
कमिश्नर नगर निगम ने आम जनता को अपील करते हुए कहा कि वे इस मौके का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नगर निगम की वैबसाइट www.mchoshiarpur.in/  पर विजिट कर आनलाइन भी बनता प्रापर्टी टैक्स जमा करवा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय के काउंटर गजटिड छुट्टी वाले दिन, शनिवार व रविवार भी सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे, जहां जनता अपना टैक्स जमा करवा सकती है। इसके अलावा समूह शहवासियों को अपील की जाती है कि वे इस स्कीम का भरपूर फायदा उठाते हुए काउंटर पर अपना टैक्स जमा करवाते समय घर के बाहर लगी यू.आई.डी नंबर प्लेट का विवरण अनिवार्य तौर पर रजिस्टर्ड करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबीएमबी चेयरमैन ने गैरकानूनी ढंग से गेट खोले – मुख्यमंत्री मान : मुख्यमंत्री मान ने कहा हाईकोर्ट के आदेश में यह कहीं भी नहीं लिखा है कि हरियाणा को दिया जाए अतिरिक्त पानी

नंगल डैम : पंजाब सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बढ़ते टकराव के बीच बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी सुबह बिना किसी सूचना के नंगल डैम के गेट्स खोलने पहुंचे तो सुचना मिलते...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से आई धमकी

चंडीगढ़ :21 जुलाई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जानी नुकसान संबंधी धमकी भरी कॉल आ रही है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इस बारे में पुलिस को भी...
article-image
पंजाब

पंजाब के सरपंच और पंच अब बिना अनुमति नही जा सकते विदेश

चंडीगढ़  : पंजाब के सरपंचों और पंचों के लिए नए आदेश लागू हो गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब सरपंच और पंच बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई...
article-image
पंजाब , समाचार

दुबई से आई 72.5 किलो हेरोईन की खेप मामले में तीन आरोपी गुरदासपुर से काबू, आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश

अमृतसर। जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पुलिस और एटीएस मुंबई के सहयोग से पकड़ी गई 363 करोड़ की 72.5 किलो हेरोइन मामले में गुरदासपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!