चुनावी बिगुल : 31 अगस्त को होंगे पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनाव

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के साल 2026-27 के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की ओर से जारी चुनाव बुलेटिन-III के अनुसार कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के ऑफिस बियरर्स, डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव्स (डीआर) और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, 24 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन सुबह 10:35 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 12 बजे संबंधित विभाग के नोटिस बोर्ड पर उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवारों के खिलाफ आपत्तियां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक दाखिल की जा सकेंगी। आपत्तियों और उम्मीदवारों की सूची शाम 2:30 बजे तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय को भेजी जाएगी।

25 अगस्त को सुबह 10 बजे स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित होगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे अंतिम सूची डीएसडब्ल्यू कार्यालय को भेजी जाएगी और दोपहर 2:30 बजे अंतिम उम्मीदवार सूची प्रदर्शित की जाएगी।

31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। विभागों में मतदान पूरा होने के बाद संबंधित डिपार्टमेंट के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतपेटियां ग्राउंड फ्लोर स्थित जिम्नेजियम हॉल में जमा कराई जाएंगी। दोपहर 12 बजे से डीआर के परिणाम संबंधित विभागों में प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं, ऑफिस बियरर्स के मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा भी 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जिम्नेजियम हॉल में की जाएगी।

डीआर के परिणाम 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय को भेजे जाएंगे। इसके बाद 11 सितंबर को सुबह 11 बजे डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी के ऑडिटोरियम में एग्जीक्यूटिव चुनाव होंगे। इसमें निर्वाचित डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव्स और ऑफिस बियरर्स को उपस्थित रहने की अनुमति होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार की ऐतिहासिक पहल के चलते 40 वर्षों बाद नहरी पानी पंजाब के खेतों में पहुंचा*

*238.90 करोड़ रुपये की कंडी नहर परियोजना ने 433 गांवों के 1,25,000 एकड़ रकबे में सिंचाई सुविधा बहाल की: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल* *होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...
article-image
पंजाब

Powercom Profitable? Then Why Sell

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.9 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has dismissed the government’s claims that Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL, commonly known as Powercom) is running in profit, calling it...
Translate »
error: Content is protected !!