मिशन 2027 – पंजाब आएंगे राहुल गांधी : माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना

by

चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी सितंबर से प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी कलह ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है।

पार्टी में बढ़ते मतभेदों को दूर करने और स्थिति को संभालने के लिए राहुल गांधी खुद पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और इसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को खत्म करने और नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना है। इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू दंपत्ति ने 32वीं बार एक साथ किया रक्तदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले में रक्तदान के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गांव बुल्लोवाल निवासी स्टार दंपत्ति रक्तदाता बहादुर सिंह सिद्धू व जतिंदर कौर सिद्धू ने आज भाई घनैया जी ब्लड बैंक...
article-image
पंजाब

Ancient Sri Sidheshwar Mandir to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 23 : .Preparations are underway for a grand 2,100-kund Shakti Mahayagya to be held on 26 February 2027 at the ancient Sri Sidheshwar Shiva Mandir in Bassi Gulam Hussain village, district Hoshiarpur....
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े मर्डर…. पार्क में युवक को गोली मारी, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

लुधियाना : जमालपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का शव एक पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।...
Translate »
error: Content is protected !!