31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 153704 बच्चों को पिलाई जाएंगी पल्स पोलियो बूंदे: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
जिले के 343857 घरों को किया जाएगा कवर
होशियारपुर, 29 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि 31 जनवरी को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर पोलियो जैसी नामुराज बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए जिले में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 0 से 5 वर्ष के 153704 बच्चों को 795 बूथों पर पल्स पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। वे जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस अभियान को जिले में असरदार ढंग से चलाने के लिए समूह विभागों के अधिकारियों को अपना सहयोग देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए गांव स्तर तक 100 प्रतिशत कवरेज करने को यकीनी बनाने के लिए समूह पंचायतों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को बूथों पर 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर पल्स पोलियों बूंदे पिलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिले की 343857 घरों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 284887 घरों व शहरी क्षेत्र में 58970 घरों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में कवर होने वाले 153704 बच्चों में से ग्रामीण क्षेत्र से 28711 व शहरी क्षेत्र से 124993 बच्चों को कवर किया जाएगा। जिसके लिए कुल 795 बूथों में से फिक्स बूथ 751, ट्रांजिट बूथ 23 व 21 मोबाइल टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा 18,781 झुज्गियों व 120 ईंट भ_ों को भी कवर किया जाएगा।
अपनीत रियात ने बैठक में विभिन्न संस्थानों से सहयोग की मांग की ताकि किसी कारण से भी कोई बच्चा पल्स पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को असरदार ढंग से चलाने के लिए समूह विभागों के अलावा एन.जी.ओज का भी सहयोग लिया जाए।
इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, आई.एम.ए के जिला प्रधान डा. हरीश बसी के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिलाओं के साथ किया गया धोखा आप सरकार को पड़ेगा भारी: नीति तलवाड

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार। होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : महिलाओं को आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो 1000/ देने का वादा कर वोट हासिल किए थे, उस...
article-image
पंजाब

चौधरी अच्चर सिंह बिलड़ों कुल हिंद किसान सभा के ज़िला होशियारपुर के अध्यक्ष चुने गए

गढ़शंकर, 29 अक्टूबर – कुल हिंद किसान सभा का 41वाँ ज़िला अधिवेशन गाँव बडोयान में आसा नंद, चौधरी अच्चर सिंह बिलड़ों और संतोख सिंह भीलोवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश...
article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के कोशिंदर ने 3000 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गढ़शंकर का किया नाम रोशन

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय टांडा के मैदान में 18 अक्तूबर से चल रही स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्कूल एथलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के बारहवीं कक्षा के छात्र कोशिंदर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’ : धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को दिया टका सा जवाब

नई दिल्ली :   नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज (सोमवार, 27 जुलाई) को पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!