महिला कांस्टेबल ने दो पुलिस जवानों पर लगाया रेप करने का आरोप, महिला थाने में मामला दर्ज : 5 साल रेप करता रहा कांस्टेबल, पति को बताने की धमकी देकर दुसरे कांस्टेबल ने किया रेप

by

बूंदी में दो पुलिस जवानों ने खाकी को दागदार कर दिया. एक महिला कांस्टेबल ने दो कांस्टेबलों पर रेप के आरोप लगाते हुए महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद बूंदी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपी कांस्टेबल में से एक कांस्टेबल वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर भरतपुर रेंज में कार्यरत है जबकि दूसरा आरोपी कांस्टेबल बूंदी जिले के रायथल थाने में पोस्टेड है. रेप का आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल भी बूंदी पुलिस में ही कार्यरत है.

महिला थानाधिकारी आशामिन बानो ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि बूंदी एसपी हनुमान प्रसाद मीणा के चैंबर में एक महिला कांस्टेबल ने प्रस्तुत होकर एक रिपोर्ट दी थी. जिस पर एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

5 साल रेप करता रहा कांस्टेबल :  रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल ने बताया कि साल 2018 में चुनाव ड्यूटी के दौरान बूंदी पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कोमल ने उसके नंबर लिए और चैटिंग करना शुरू कर दी. बातचीत के दौरान बार-बार ड्युटियों में दोनों की मुलाकात होती रही. इस बीच कोमल ने फायदा उठाकर महिला कांस्टेबल को बहला\-फुसला लिया और उसके साथ एक होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया.

पति को बताने की धमकी देकर दुसरे कांस्टेबल ने किया रेप :   2018 से लेकर 2023 तक कांस्टेबल कोमल कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करता रहा. इसी बीच दूसरे कांस्टेबल बाबूलाल को भी दोनों के बीच संबंध की जानकारी हुई तो उसने कांस्टेबल कोमल और पीड़िता महिला कांस्टेबल को उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डाला और संबंध नहीं बनाने पर उसके पति को उसके संबंधों के बारे में बताने की धमकी दे डाली. जिस पर पीड़िता सहम गई और उसके कांस्टेबल बाबूलाल ने भी यौन संबंध बना लिए. ऐसे कर दोनों ही कांस्टेबल रेप की वारदात को अंजाम देते रहे.

साल 2023 में कांस्टेबल कोमल भरतपुर रेंज में प्रतिनियुक्ति पर चला गया था. जिसके बाद कांस्टेबल बाबूलाल ही महिला कांस्टेबल के साथ रेप करता था. परेशान होकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने पति को बताई तो मामले का खुलासा हुआ. पति पीड़िता को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और मामले में परिवाद सौंपा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी विभागों के कच्चे मुलाजि़मों को पक्के करने सम्बन्धी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी: भारत भूषण आशु

कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के जल्द आएंगे फैसले गेहूँ की खऱीद सुचारू रूप से जारी, मंडियों में हर किस्म के पुख़्ता प्रबंध पंजाब सरकार ने बारदाने के उचित प्रबंध किए आशु और अरोड़ा...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व मलेरिया दिवस पर किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 अप्रैल : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर बलविंदर कुमार के दिशा निर्देश अनुसार तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्टडी वीज़ा पर पति-पत्नी और परिवार के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका: कंवर अरोड़ा

नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि पति-पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा जाने का सुनहरा मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है लेकिन 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान रोहित जसवाल।  ऊना,9 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!