310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर (भारद्वाज) : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 310 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में थाना मुखी गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता मिली जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ नवांशहर रोड पर नहर के पुल के पास चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने लखविंदर सिंह उर्फ चिड़ी पुत्र मनोहर लाल निवासी देनोवाल खुर्द की तलाशी ली तो उसके पास से 310 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहाँ से खरीद करता था और आगे किसे बिक्री करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर व नवांशहर में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जमीन के लिए भाई बना हैवान, गाड़ी से कुचला पूरा परिवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मोगा : मोगा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सारी हदें पार कर दी हैं. ज़मीन के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसके पूरे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास युवाओं को सेना में टैकनीकल पोस्ट में किया जाएगा भर्ती : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में एक जागरूकता कैम्प

ऊना :देश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी इंजीनीयरों के अलावा देश में आज आईटीआई कारीगरों की मांग वढ़ती नजर आ रही है । इसलिए मोदी सरकार का लक्ष्य गांव गांव में आईटीआई खोल कर हर...
article-image
पंजाब

52 करोड़ रुपए से होंगे सतलुज और स्वां दरिया के तटबंध मजबूत : हरजोत बैंस

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत्त है। इसी सब के चलते आनी वाली गर्मियों से पहले प्रदेश सरकार ने बाढ़ से बचाव कार्य युद्ध स्तर पर...
article-image
पंजाब

राज्य में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल हुई : लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को फसलों के नुकसान की जांच करने के दिए निर्देश, हर नुकसान की की जाएगी भरपाई पंजाब भर की मंडियों में 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 33.50 लाख मीट्रिक...
Translate »
error: Content is protected !!