32 दवाओं के लाइसेंस होंगे रद्द, स्टॉक वापस मंगवाया … सैंपल फेल होने पर कंपनियों को भेजा नोटिस

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बनीं 32 दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद ड्रग विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। फेल हुईं दवाओं का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने के लिए भी कहा है। बीते दिनों देशभर में दवाओं के 131 सैंपल फेल हुए हैं। इसमें केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से लिए गए 70 सैंपल फेल हुए। इसमें प्रदेश की दवा कंपनियों के 25 सैंपल शामिल हैं। जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए सैंपलों में 61 फेल हुए। इसमें प्रदेश की सात दवाएं शामिल हैं। फेल होने वाली दवाओं में हार्ट, शुगर, जोड़ों के दर्द, विटामिन, आयरन, जीवाणु संक्रमण, एलर्जी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, दर्द निवारक, किडनी व एंटीबायोटिक शामिल हैं।

जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित उद्योगों की 19 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सिरमौर जिले में स्थापित फार्मा उद्योगों की दवाओं के नौ और कालाअंब, जिला ऊना के मैहतपुर, सोलन के चंबाघाट-और परवाणू के एक-एक उद्योग की दवा का सैंपल फेल हुआ है। राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए सैंपल में ब्रिट लाइफ फार्मा, एलेनक्योर बायोटेक, डाबर इंडिया, एरिस्टो, केटास्टा फार्मास्युटिकल के दो व केपटेप हेल्थकेयर के एक सैंपल फेल हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेडक्रॉस जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर : खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  माहिलपुर के विभिन्न गाँवों के 14 बाढ़ ग्रस्त घरों के लिए रेडक्रॉस ने दिए 14 प्लास्टिक तारपोलिन शीट पूर्व सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
पंजाब

योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर तक जिला रोजगार कार्यालय में रिन्यूवल करवा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड: गुरमेल सिंह

होशियारपुर, 16 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि डायरेक्टर रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार जो भी योग्य उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन(एक्स-10) कार्ड रिन्यूवल करवाने से रह गए थे,...
article-image
पंजाब

जेल में हवालातियों व कैदियों की समस्याओं को सुना, कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया

होशियारपुर: सी.जे.एम-कम- सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल में हवालातियों व कैदियों की मुश्किलों को सुना व...
article-image
पंजाब

फर्जी गांव कागज पर बना दिया : 55 योजनाएं शुरू कर हड़प लिए 45 लाख रुपये

फ़िरोज़पुर : पंजाब के फ़िरोज़पुर में सरकारी राशि हड़पने कहा एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला 2013 का है, जब सूबे में अकाली-बीजेपी की सरकार थी। यहां पर सरकारी अधिकारियों ने कागज पर...
Translate »
error: Content is protected !!