328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

by

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में 78 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है।  इसके अलावा ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कंपनी की 29 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है। इनमें हरियाणा के पंचकूला में 18 फ्लैट, हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण और सिरमौर में कुल 328 बीघा जमीन भी शामिल है। अल्केमिस्ट ग्रुप कंपनी ने हिमाचल, हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। ईडी अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में काफी समय से जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने इससे पहले हिमाचल में छात्रवृत्ति घोटाले में भी छापेमारी की थी। अटैच की गई संपत्ति में एक प्लेन, हरियाणा के पंचकूला में 18 फ्लैट और हिमाचल के शिमला में जमीन शामिल है। इससे पहले ईडी ने 10.29 करोड़ रुपये भी जब्त किए थे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 250 बीघे और सिरमौर में 78 बीघे जमीन भी कुर्क की गई है। इस मामले में हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये बटोरने वाली 18 कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मामले के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि मैसर्ज अल्केमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और इसकी कंपनियों ने निवेशकों से अच्छे रिटर्न देने के वायदे पर 1800 करोड़ रुपये जमा किए थे। लोगों को प्लॉट और विला देने का वायदा भी किया गया था, लेकिन निवेशकों को कुछ भी नहीं मिला। ईडी की जांच में पाया गया कि अल्केमिस्ट समूह ने कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं। अल्केमिस्ट समूह ने तीसरे पक्ष के नाम पर बड़े-बड़े प्लॉट खरीदे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वाइंट एक्शन कमेटी चंडीगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन : कर्मचारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एग्जीक्यूटिव बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक कन्वीनर श्री सुरमुख सिंह की अध्यक्षता में हॉर्टिकल्चर स्टोर, सेक्टर 23-बी, चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रोड़ी ने किया बीत इलाके गांवों का दौरा

समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा गढ़शंकर : आज हलका गढ़शंकर के विधायक जय किशन रौड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवाल, टिब्बियां, महिंदवाणी पहुंचे और यहां...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक ने नंगल ठंडल में 10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत घर का किया शिलान्यास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक ने आज गांव नंगल ठंडल में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए पंचायत घर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

जीओजी की सेवाएं खत्म करने के विरुद्ध आप सरकार को कोसा

गढ़शंकर – पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जीओजी की सेवाओं को खत्म करने के फैसले के विरुद्ध गढ़शंकर के बंगा चौक पर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा सरकार के फैसले के...
Translate »
error: Content is protected !!