328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

by

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में 78 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है।  इसके अलावा ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कंपनी की 29 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया है। इनमें हरियाणा के पंचकूला में 18 फ्लैट, हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण और सिरमौर में कुल 328 बीघा जमीन भी शामिल है। अल्केमिस्ट ग्रुप कंपनी ने हिमाचल, हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। ईडी अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में काफी समय से जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने इससे पहले हिमाचल में छात्रवृत्ति घोटाले में भी छापेमारी की थी। अटैच की गई संपत्ति में एक प्लेन, हरियाणा के पंचकूला में 18 फ्लैट और हिमाचल के शिमला में जमीन शामिल है। इससे पहले ईडी ने 10.29 करोड़ रुपये भी जब्त किए थे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 250 बीघे और सिरमौर में 78 बीघे जमीन भी कुर्क की गई है। इस मामले में हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये बटोरने वाली 18 कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मामले के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि मैसर्ज अल्केमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और इसकी कंपनियों ने निवेशकों से अच्छे रिटर्न देने के वायदे पर 1800 करोड़ रुपये जमा किए थे। लोगों को प्लॉट और विला देने का वायदा भी किया गया था, लेकिन निवेशकों को कुछ भी नहीं मिला। ईडी की जांच में पाया गया कि अल्केमिस्ट समूह ने कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं। अल्केमिस्ट समूह ने तीसरे पक्ष के नाम पर बड़े-बड़े प्लॉट खरीदे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फाइनल रिजल्ट घोषित – एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का : 357 बने कंडक्टर

6 मार्च तक आयोजित किया गया था दस्तावेज मूल्यांकन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचआरटीसी कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान ऊना, 15 सितंबर: अतिरक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी...
article-image
पंजाब

दरिंदे द्वारा बच्चे की हत्या और आपसी भाईचारा तोड़ने के खिलाफ विभिन्न संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला 

फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषी को सख्त सजा देने की मांग गढ़शंकर, 19 सितंबर : होशियारपुर में पिछले दिनों दरिंदों द्वारा पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हत्या और पंजाब में सोची समझी...
Translate »
error: Content is protected !!