33 पंचायतों को एडीसी ने किया सम्मानित, 21 का नेतृत्व कर रही महिलाएं : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित

by

कांगड़ा , 18 सितम्बर। घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की 33 पंचायतों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन 33 पंचायतों में से 21 का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में आज सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया।
एडीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए, स्वच्छता को लेकर उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वाधिक पंचायतों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के संचालन से लेकर समाज और शासन-प्रशासन का संचालन आज महिलाएं बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कार्य का अनुसरण करने का प्रयास सभी पंचायतों को करना चाहिए और पुरस्कृत पंचायतों को यह प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
*स्वच्छता प्राथमिकता, सभी करें सहयोग*
गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता तो सर्वत्र आवश्यक है लेकिन हमारे जैसे पहाड़ी राज्य में इसकी जरूरत और अधिक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण हमारे प्रदेश में कूड़े-कचरे का प्रबंधन तथा इसका निष्पादन पंचायतों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, जिसके लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में कूड़ादान स्थापित करने के लिए पंचायतें पहल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों और नदी-नालों को स्वच्छ रखने के लिए पंचायतों को जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए गांवों में स्थापित युवा मंडल, महिला मंडल और अन्य स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेना चाहिए।
*इन पंचायतों ने जीता पुरस्कार*
पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों में विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नियांगल, गुलेर, हार और जोल रहीं। वहीं परागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनेहत, न्याड़ और कसबा कोटला तथा कांगड़ा ब्लॉक की पंचायत झिकली इच्छी, डंडोली और सलोल ने पुरस्कार प्रात्प किया। फतेहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैरा और रियाली, विकास खंड नूरपुर की गेहीं लगोर और कंडवाल, सुलह ब्लॉक की बाड़ी और ननाओं पंचायत, लंबागांव विकास खंड की तलवाड़ और करनघाट पंचायत, बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अवेरी और चौगान, भवारना ब्लॉक की कलूंड और रुमेहड़ पंचायत, धर्मशाला ब्लॉक की बाघनी और रक्कड़, देहरा की धनोट और सियालकड़, इंदौरा ब्लॉक की चनौर और सिरत पंचायत, विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत थाना खास और सरुहत, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत पड़ियारखर, नगरोटा बगवां ब्लॉक की उस्तेहड पंचायत और रैत ब्लॉक की भरूप लाहड पंचायत को पुरस्कृत किया गया।
*तीन श्रेणियों में किया गया विभाजित*
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। जिसमें पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली दो पंचायतें, दो हजार से पांच हजार जनसंख्या वाली 15 पंचायतें तथा दो हजार से कम जनसंख्या वाली कुल 16 पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के इस चरण में इन पंचायतों में स्वच्छता को बनाए रखने हेतु ऑनलाइन रैंकिंग की गई जिसमें जिले की 33 ग्राम पंचायतों ने 500 में से 439 से 180 तक अंक प्राप्त किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन की बधाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सँयुक्त सचिव स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरागढ़ स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किए विद्यार्थी

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने 465 बच्चों को बताए बाल अधिकार और 1098 की कार्यप्रणाली सोशल मीडिया पर सतर्क रहें बच्चे, परेशानी होने पर 1098 पर करें शिकायत एएम नाथ। तीसा ,:  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदले की भावना से काम करना छोड़ विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मंडी के साथ राजनीतिक द्वेष भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर सुक्खू, नेरचौक मेडिकल कालेज से 41 डॉक्टर एकसाथ हटाने पर दी प्रतिक्रिया कहा, पहले एस.पी.यू. मंडी को किया कमजोर, अब...
Translate »
error: Content is protected !!