बैरागढ़ स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किए विद्यार्थी

by

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने 465 बच्चों को बताए बाल अधिकार और 1098 की कार्यप्रणाली

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें बच्चे, परेशानी होने पर 1098 पर करें शिकायत

एएम नाथ। तीसा ,:  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से चुराह उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ में मंगलवार को बच्चों, अध्यापकों और गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य केसरी सिंह ने की। कार्यक्रम में 465 विद्यार्थियों, 23 अध्यापक-अध्यापिकाओं और छह नॉन-टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे के साथ होने वाली परेशानी, शोषण अथवा बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में 1098 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक दंड सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसके अलावा दिव्यांग, अनाथ एवं अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने संबंधी प्रावधानों से भी अवगत करवाया गया।
बच्चों को सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी सतर्क किया गया। उन्हें बहलाने-फुसलाने, ब्लैकमेल करने अथवा गलत संपर्क स्थापित करने वाले लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई। विशेष रूप से छात्राओं को अनजान लोगों से मेल-जोल बढ़ाने से बचने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत परिजनों, शिक्षकों अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों को यह भी बताया गया कि यदि कोई उनका पीछा करता है, भद्दी टिप्पणी करता है, परेशान करता है या यात्रा के दौरान गलत तरीके से छूता है अथवा मोबाइल पर अश्लील तस्वीर या वीडियो दिखाता है, तो ऐसी घटना को नजरअंदाज न करें।
कार्यक्रम में बच्चों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सुरक्षित व्यवहार का महत्व भी समझाया गया। प्रधानाचार्य केसरी सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कार्यक्रम को बच्चों और अध्यापकों के लिए उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनादेश, लोकतंत्र और संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव में ही सुक्खू सरकार ने कोर्ट से फ़ज़ीहत में पार कर लिया है दहाई का आंकड़ा अंकुश इंदोरिया के मामले में तल्ख टिप्पणी के बाद भी सरकार नहीं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विद्यालय बनेगा राजीव गांधी आदर्श राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 100 करोड़ से होगी पुरानी सिंचाई योजनाओं की रिमॉडलिंग, *बोले..बच्चों के भविष्य के लिए गढ़ी जा रही है नई हरोली रोहित जसवाल।  ऊना, 27 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन

एएम नाथ। मंडी :  नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल से उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यावसायिक शिक्षकों के लिए रोजगार योग्यता शिक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में तथा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा जिला सोलन में एम्प्लॉयबिलिटी एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!