अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर हमले की घटना पर आयोग सख्त, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

by

एएम नाथ । नूरपुर,1 सिंतबर। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज कंडवाल पंचायत के नडाई गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति पर हुए हमले व गाली गलौच की घटना का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से मामले में की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।
दिग्विजय मल्होत्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार में विश्वास की भावना मजबूत हुई है तथा मामले में आगे भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है।
दिग्विजय मल्होत्रा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का अन्याय अथवा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता से निर्वहन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवी-देवताओं की भूमि में जात-पात और भेदभाव की समस्या को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य अनुसूचित जाति आयोग भी अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य कर रहा है।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चचेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहा शिमला का युवक : नाबालिग हो गई प्रेग्नेंट, केस दर्ज

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नाबालिग लडक़ी के साथ उसके चचेरा भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चचेरा भाई नबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से भेंटकर उपायुक्त ने दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

राज्यपाल 23 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ चंबा,19 जुलाई: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दरिंदगी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या : पार की बर्बरता की सारी हदें

एएम नाथ l चुवाड़ी l  चुवाड़ी क्षेत्र में दरिंदगी के बाद एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात चुवाड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल परिसर में हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया...
Translate »
error: Content is protected !!