पंचायत चुनाव : निर्वाचन आयोग कल जारी कर सकता है शेड्यूल

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होने वाली है।  निर्वाचन आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव का कल एलान कर सकता है।

उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची मंगलवार को प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा करेंगे। पंचायत चुनाव संबंधी सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, अब केवल आयोग की ओर से घोषणा होने का इंतजार है।

 3773 पंचायतों में पड़ेंगे वोट : सभी जिलों में मतदाता सूचियां फाइनल हो गई हैं। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम का एलान करेगा। हिमाचल प्रदेश की 3773 पंचायतों में चुनाव होने हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच सहित पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पांच पदों के लिए मतदान होगा।

जिला हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत सभी पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं। ये सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं, जिससे पात्र मतदाताओं का सही रिकार्ड सुनिश्चित किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विभाजन एवं पुनर्गठन से प्रभावित 33 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पूरा हो गया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अपनी पंचायतों की मतदाता सूचियों का अवलोकन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – DC जतिन लाल

ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान/अर्की : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, कोटली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

29 अक्तूबर को डुंढियारा बांग्ला में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!