पीएसी बैठक में धर्मशाला व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर अनुराग ठाकुर की चर्चा : राज्य के पर्यटन अधिकारियों के साथ एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर भी की चर्चा

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 27 अप्रैल : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक धर्मशाला में आयोजित हुई।

बैठक में उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा संबंधित संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चिंतपूर्णी मंदिर के पुनर्विकास सहित राज्य में पर्यटन क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने इन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया ताकि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके और सांस्कृतिक व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। साथ ही अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्य के पर्यटन अधिकारियों के साथ एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल तथा अन्य एजेंसियों के साथ बैठक में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सड़कों पर शुल्क, टैरिफ तथा यूजर चार्जेस के आरोपण एवं विनियमन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने हिमाचल राज्य द्वारा हाल में लागू किए गए रोड टैक्स के मुद्दे को भी उठाया।

इसके अलावा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीए, एएआई तथा अन्य हितधारकों के साथ रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम-उड़ान पर चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए धर्मशाला एयरपोर्ट के विस्तार और शिमला एयरपोर्ट की चल रही समस्याओं को उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झारखंड : हेमंत सोरेन नहीं बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?.. पत्नी कल्पना मुर्मू को देंगे राज्य की कमान?

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही इन नतीजों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया : 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में

फरीदकोट :   फरीदकोट कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। अदालत ने उन्हें 50 लाख रुपए की जबरन वसूली के मामले में बरी कर दिया है। कोटकपूरा में एक व्यापारी को...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दीक्षित …..हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

प्रधानमंत्री के “सबका प्रयास” के संकल्प को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे युवा इंजीनियर : कविंद्र गुप्ता आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर जोर रोहित जसवाल।  ऊना, 3 सितंबर. हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव हारने के बाद अगर सीएम ना दे इस्तीफा तो क्या होगा… पढ़िए

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका दिया है. भाजपा ने 207 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से...
Translate »
error: Content is protected !!