उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कोलका क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण

by

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उपायुक्त ने जानी शैक्षणिक प्रगति

कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के शिक्षकों को दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मंगलवार को कोलका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुंदला तथा राजकीय केंद्रीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका का दौरा कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालयों में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उनकी रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है।
उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों की अभ्यास पुस्तिकाओं और कक्षा कार्य की जांच भी की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप नियमित अभ्यास करवाया जाए और पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अनुशासित, सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अभिभावकों से भी संवाद किया और बच्चों की शिक्षा तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित रुचि लेने और विद्यालय प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान, ओएसडी उमाकांत सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरूत रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं विलास फाउंडेशन ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, : स्वर्गीय खेम गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में गुप्ता एजेंसीज़, सेक्टर-24, चंडीगढ़ द्वारा अमरुत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं बिलास फाउंडेशन के सहयोग से आज सेक्टर-23 डी स्थित प्राचीन शिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान की संभाली कमान

शिमला, 1दिसंबर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में 01 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला। सेना ने एक बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा मामा DSP : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला ने किया हंगामा

 जालंधर : पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान एक महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!