33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी निलंबित , 13 और राज्यसभा से 1 सांसद पहले से निलंबित

by

संसद में हुई सूरक्षा चूक मामले में अब तक विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। स्पीकर के लाख मना करने के बावजूद हंगामा करने पर विपक्षी दल के सांसदों पर कार्रवाई हो रही है। आज सोमवार को 33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया जा चुका है। हंगामे के कारण लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इनमें से ज्यादातर सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

14 सांसद पहले से निलंबित :  33 सांसदों को सोमवार को ही निलंबित किया गया है। इससे पहले भी लोकसभा से 13 और राज्यसभा से 1 सांसद को निलंबित किया जा चुका है। इस हिसाब से निलंबित सांसदों की कुल संख्या 47 पहुंच गई है। इन सभी पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और आसन की अवमानना करने का आरोप है।

सरकार अत्याचार कर रही : लोकसभा से अपने निलंबन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरे समेत सभी नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। हम कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि हमारे जिन सांसदों को पहले निलंबित किया गया था उन्हें बहाल किया जाए और गृह मंत्री आएं सदन में जाकर बयान दें। अधीर ने कहा कि गृह मंत्री रोज टीवी पर बयान देते हैं। संसद की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कर रही है, इस पर वो थोड़ा संसद में भी बोल सकते हैं। आज की सरकार अत्याचार ऊंचाई पर पहुंच गई है, हम सिर्फ चर्चा चाहते थे।।

यह रहा निलंबन का कारण :  कुल 33 लोकसभा सांसदों को सोमवार को संसद से निलंबित किया गया है। इनमें सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके सांसद टीआर बालू और दयानिधि मारन और टीएमसी के सौगत रॉय शामिल हैं। 30 सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र और 3 सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। के जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक, नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे। सभापति द्वारा नामित किए जाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया और इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है।

राज्यसभा से भी 45 सांसद निलंबित

राज्यसभा में हंगामा कर रहे विपक्ष के 45 सांसदों को चेयरमैन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कई राज्यसभा सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही राज्यसभा कल 19 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

किस पार्टी के कितने सांसद निलंबित

राज्यसभा में विपक्ष के कुल 11 पार्टी के सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। सदन में कांग्रेस के 18, तृणमूल कांग्रेस के 7, डीएमके के 5, सीपीएम के 3, राजद, जेडीयू, एसपी और सीपीआई के 2-2 और जेएमएम, केसीएम, एजीएम और एनसीपी के 1-1 सदस्यों को आज सोमवार को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज को वीसी को लिटाया उसी गद्दे पर : फरीदकोट स्थित मेडिकल में फटा-जला गद्दा देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ । पंजाब के नए सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चेकिंग के लिए शुक्रवार को फरीदकोट स्थित मेडिकल जब कॉलेज पहुंचे तो वह स्किन वार्ड में फटा-जला गद्दा देख कर इतने भड़क गए कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने वाले सच्चे देशभक्त : न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर

जिला मुख्यालय चंबा में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास बारे दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की मेहरबानी सिर्फ रिटायर्ड मित्रों पर : जय राम ठाकुर

पटवारी भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से वसूला 12 करोड़ शुल्क : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएमसी को सेब खरीद के लिए समुचित व्यवस्था करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ..खरीद प्रक्रिया में पूर्ण डिजिटलीकरण पर दिया बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए निगम को आगामी सीजन के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!