33 प्रतिशत सब्सिडी पर सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने वाले यूनिट के लिए आवेदन आमंत्रित

by

होशियारपुर, 3 अगस्त  : मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला होशियारपुर द्वारा एन.एम.ई.ओ.-ओ.एस. योजना के तहत सरसों एवं मूंगफली से तेल निकालने के लिए ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए पात्र संस्थाओं से 8 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि योजना की शर्तों के अनुसार जिले की कोई भी फार्म प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ), सहकारी संस्था, सरकारी अथवा गैर-सरकारी उद्योग, निगम या पहले से स्थापित तिलहन प्रसंस्करण इकाई इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है। चयनित इकाइयों को परियोजना लागत पर 33 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 9.90 लाख रुपए प्रति यूनिट तक प्रदान की जाएगी।

डॉ. संधू ने बताया कि जिले में सरसों और मूंगफली से तेल निकालने के लिए कुल दो ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 8 अगस्त तक मुख्य कृषि अधिकारी, होशियारपुर के कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यदि निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो चयन का अंतिम निर्णय ऑयलसीड्स मिशन के तहत गठित जिला कार्यकारी कमेटी की ओर से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 अगस्त के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए पात्र संस्थाएं समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सांसद तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह राणा ने शिरकत की :

गढ़शंकर 19 नवंबर : ओलंपियन सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में चल रहे 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर बीडीपीओ मनजिंदर कौर ने रवाना किया

गढ़शंकर, 9 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना...
article-image
पंजाब

स्त्री किसान दिवस मौके मोदी, योगी व खट्टर का पुतला फूंका

गढ़शंकर  : आज स्त्री किसान दिवस मौके जनवादी स्त्री सभा की प्रांतीय नेत्री बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में स्थानीय बाबा गुरदित्त सिंह पार्क में रैली करने पश्चात प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी, उत्तर प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
Translate »
error: Content is protected !!