333 उचित मूल्य की दुकानो में से 197 दुकाने सहकारी सभाओं द्वारा, 129 व्यक्तिगत, 02 महिला मण्डलों द्वारा तथा 05 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही : DC मनमोहन शर्मा

by

ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित
सोलन: उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बनकर उभरी हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस यहां ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार खाद्यान, खाद्य तेल एवं नमक इत्यादि उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के कार्यान्वयन सहित समय-समय पर निरीक्षण के माध्यम से उपभोक्ताओं के हित संवर्द्धन के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए समयबद्ध कार्य करें और औचक निरीक्षणों के द्वारा उपभोक्ताओं के हित एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपायुक्त ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 333 उचित मूल्य की दुकाने हैं। उन्होंने कहा कि इन उचित मूल्य की दुकानो के माध्यम से जुलाई से सितम्बर, 2023 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 7273 क्विंटल चीनी, लगभग 33,678 क्विंटल चावल, लगभग 55,611 क्विंटल आटा, लगभग 5697 क्विंटल उड़द, चना, मूंग एवं मलका दाल, 6,35,405 लीटर खाद्य तेल तथा लगभग 1459 क्विंटल आयोडाईज्ड नमक वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि ज़िला में 333 उचित मूल्य की दुकानो में से 197 दुकाने सहकारी सभाओं द्वारा, 129 व्यक्तिगत, 02 महिला मण्डलों द्वारा तथा 05 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 19 गैस एजेन्सियों के पास 2,03,287 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए निर्धारित योजनाओं के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि उचित मूल्य की दुकानों का कार्य सुचारू रहे।
ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेन्द्र कुमार धीमान ने विभागीय कार्य प्रणाली एवं आवश्यक मदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत हमारे खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा… डर गया पाकिस्तान, ट्रंप का नाम लेकर अब कह दी ये बात

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर भरोसा करता है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 1000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने मकान TCP कानून के दायरे में

ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने मकान हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के दायरे में आएंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर मजदूरों का धरना तेज : बैरा स्यूल परियोजना में यूनियन का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

सेवानिवृत्ति आयु विवाद पर श्रमिकों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा :;चंबा जिले के सुरंगानी स्थित बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को और तेज हो गया। बैरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता ऊना : 16 जुलाई: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे...
Translate »
error: Content is protected !!