3400 से ज्यादा लोगो को आखों की रौशनी प्रदान कर चुकी है रोटरी आई बैंक व कारनीयाला ट्रांसर्पोट सुसायिटी होशियारपुर : बहल

by

गढ़शंकर: राष्ट्रीय नेत्रदान पंद्रहवाड़ा के समापन के बाद सिवल अस्पताल गढ़शंकर में समगाम का आयोजन एसएमओ डा. रमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी आई बैंक व कारनीयाला ट्रांसर्पोट सुसायिटी होशियारपुर के चैयरमेन जेबी बहिल, उपध्यक्ष डा. तरसेम सिंह व सदस्य वरूण गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए।
समागम में संबोधित करते हुए एसएमओ डा. रमन कुमार ने लोगो से ज्यादा ये ज्यादा नेत्रदान करने का आग्राह करते हुए कहा कि सिवल अस्पताल गढ़शंकर में डा. मीनू सिद्धू आखों के माहिर के पास आकर कोई भी व्यक्ति नेत्रदान करने का फार्म भर सकता है। चैयरमेन जेबी बहल ने बताया कि उनकी संस्था अव तक 3400 से ज्यादा लोगो को आखों की रौशनी प्रदान कर चुकी है। यह नेत्रदान करने वाले के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हमारी संस्था आई बैंक व कारनीयाला ट्रांसर्पोट सुसायिटी पूरे देश में चल रही है और पंजाब में चीफ सैक्रेटरी विनी महाजन की अगुआई में चल रही है। सुसायिटी के उपाध्यक्ष डा. तरसेम सिंह ने कहा कि नेत्रदान करने के लिए अपने परिवारिक सदस्यों के साथ दूसरों को रौशनी देने की तमंना रखने वाले व्यक्ति फार्म भरें। आखों की पुतली बदलने की अगर किसी को जरूरत है तो सुसायिटी दुारा उसे बिल्कुल मुफत बदला जाता है। इस दौरान पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघुवीर सिंह, डा. मीनू सिद्धू, डा. राहुल भारती, डा. सीमा, डा. हरपनीत कौर पीएचसी पोसी, नीलम राणी ओपथैलमिक अफसर, फार्मेसी अफसर गगनदीप सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार : जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला

जालंधर  : जालंधर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बच्चों के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : पंजाब में जड़ से खत्म कर दी जाएगी नशे की बुराई: ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक ने वार्ड 38 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में की विशेष शिरकत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के...
article-image
पंजाब

चढ़दा सूरज’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को मिला सम्मान, समाज सेवा की दिलाई शपथ

जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ ‘राइजिंग रेज़- द यंग चेंजमेकर’ कार्यक्रम का आयोजन – जिले के प्रमुख सामाजिक संगठनों व युवा समाज सेवियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया प्रेरित – अभियान के अगले...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रेस की आज़ादी पर दबाव डालकर लोकतंत्र की जड़ों को कमज़ोर करने का अपना रवैया बदले : जगदीश कुमार जस्सल

आदमपुर, 18 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी आदमपुर के कन्वीनर जगदीश कुमार जस्सल ने पंजाब केसरी ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों और उनके प्रमोटरों के खिलाफ अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा लगातार की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!