35 वर्षों से लटका तकसीम का मामला दो महीने में सुलझा, इंतकाल भी कर दिया – मिलाप चंद ने सरकार की राजस्व लोक अदालतों को सराहा

by
हमीरपुर :  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत कंज्याण गांव में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मिलाप चंद ने कहा कि 35 वर्षों से लटकी तकसीम को राजस्व लोक अदालत में दो माह में हल कर दिया गया और अब इंतकाल भी हो गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जगह मिल गई तो मिलाप चंद ने कहा कि हां जी, अब तो मकान बनाने का कार्य भी आरम्भ कर दिया है।
वहीं आपदा प्रभावित मीना देवी ने बताया कि भारी बारिश से उनका मकान गिर गया था और छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर आ गए। उसे अब राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिल गई है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने पैसे मिले तो मीना ने बताया कि पहली किश्त के रूप में उन्हें तीन लाख रुपये मिले हैं। वहीं आपदा प्रभावित राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में उनका मकान गिर गया था तथा राज्य सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिल गई है। राजेश ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप गरीबों के मसीहा हो, सहारा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द मकान बनाने का काम शुरू करो, चार लाख रुपये और मिलेंगे। प्रदेश सरकार घर पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने पर सात लाख रुपये का मुआवजा प्रदान कर रही है।
वहीं मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थी नवजोत शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें अब तक 16 हजार रुपये पॉकेट मनी के रूप में मिले हैं। अब घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने को आवेदन किया है, जिसके लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च और चार हजार रुपये प्रतिमाह पॉकेट मनी राज्य सरकार देगी। इसके साथ ही साल में एक बार टूअर और जब शादी करनी होगी तो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
इसी योजना के लाभार्थी अभिषेक शर्मा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब घर बनाने के लिए आवेदन कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने पूछा कि क्या करते हो, तो अभिषेक ने कहा कुछ नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना कुछ काम शुरू करो, राज्य सरकार इसके लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। पढ़ाई करो और पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ हॉस्टल का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. घंडालवीं (वार्ड 01) जमना देवी 2. गाहर (वार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुना

घुमारवीं :  कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घुमारवीं में लोगों से मिले तथा लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने मंत्री बनने पर राजेश धर्मानी को बधाई व शुभकामनाएं दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश भर से 24 टीमें पहुंची घुमारवीं, विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमें ले रही हैं भाग…69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को प्रातः 11 बजे करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

घुमारवीं (बिलासपुर), 31 जनवरी: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!