35 साल से नहीं हुए पंचायत चुनाव : सर्वसम्मति से सरपंच चुनने की मिसाल बना पंजाब का ये गांव…जानिए

by

भवानीगढ़ :  पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, अगले महीने किसी भी तारीख को पंचायत चुनाव हो सकते हैं। आज हम आपको संगरूर जिले के उस गांव के बारे में बताएंगे जहां पिछले कई दशकों से सरपंची के लिए पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।जिला संगरूर के ब्लॉक भवानीगढ़ का गांव तूरी अपने आप में एक मिसाल है। क्योंकि इस गांव के लोग सरपंची के लिए लाखों रुपये खर्च नहीं करते हैं, ये इसलिए भी खास है क्योंकि इस गांव के लोग सरपंची के लिए घर-घर जाकर वोट नहीं मांगते हैं।

खास बात यह भी है कि इस गांव में कोई भी विपक्षी दल के तौर पर सरपंची के लिए मैदान में नहीं उतरता। यह गांव इसलिए भी खास है क्योंकि इस गांव के गुरुद्वारा साहिब में बैठकर गांव के बुद्धिमान सरपंच को सरपंची के लिए चुने जाने की घोषणा की जाती है और उसके बाद लोग मुंह मीठा कराकर अपने-अपने घर जाते हैं

जिला संगरूर के भवानीगढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर संगरूर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव तूरी का कहना है कि उन्होंने 70 साल में एक बार सरपंची के लिए वोट किया है। इसके अलावा इस गांव में कभी भी सरपंच के लिए वोट नहीं पड़ता था, जहां यह गांव अपने बीच से ही सरपंच चुनने के मामले में इलाके में मिसाल बन गया है, वहीं पिछली सरकारों द्वारा इस गांव की उपेक्षा की गई, क्योंकि इसके लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया जिससे इस गांव की सूरत बदली जा सकी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.7 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 447 Female Recruit Constables of Batch No. 275 & 276 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC),...
article-image
पंजाब

एचडीसीए की सुरभि व अंजली का अंडर-19 एक दिवसीय कैंप में हुआ चयनः डा. रमन घई

-30 नवंबर से 8 दिसंबर तक पटियाला में होगा कैंप का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  एचडीसीए की सुरभि व अंजली शीमर का पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय कैंप के लिए चयन होना पूरे होशियारपुर...
article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और...
article-image
पंजाब

ठोके 6 दोपहिया वाहन : पंजाब पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल ने नशे में धुत होकर : सस्पेंड जांच शुरु

अमृतसर : थाना सदर के अधीन आते बटाला रोड पर पंजाब पुलिस के एक कॉन्‍स्‍टेबल ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी कार से करीब छह दोपहिया वाहनों को ठोक दिया। इस घटना...
Translate »
error: Content is protected !!