35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच : आप विधायक गज्जन माजरा की कंपनी की ED ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में

by

चंडीगढ़ : 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक माजरा को ईडी ने नवंबर में इस मामले में गिरफ्तार किया था।  मालेरकोटला स्थित तारा कॉर्पोरेशन कंपनी की संपत्ति को कुर्क की गई है। वह इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।

ईडी के मुताबिक, लोन राशि को तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड से विभिन्न फर्जी फर्मों में ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड में प्राप्त राशि का प्रयोग लोन लेने के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया। 3.12 करोड़ रुपये विधायक माजरा के व्यक्तिगत खातों में डायवर्ट की गई थी, इसके अलावा 33.99 करोड़ रुपये मेसर्स टीएचएफएल को दिए गए थे।

ईडी और CBI की जांच में मिले पक्के सबूत :   विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा पर बैंक ऑफ इंडिया की लुधियाना शाखा की शिकायत पर 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया गया था। मई 2022 में सीबीआई और सितंबर 2022 में ईडी ने उनके अमरगढ़ स्थित घर और अन्य परिसरों पर छापे भी मारे थे, जिसमें 16.57 लाख रुपये नकद मिले थे। ईडी और सीबीआई की जांच के अनुसार लोन का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया था, जिसके लिए बैंक से पैसा लिया गया था। इस मामले में पिछले महीने 6 नवम्बर को ईडी ने विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था।

एक रुपया वेतन लेने का एलान कर आए थे चर्चा में :  जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने विधायक बनने के बाद पंजाब की खराब वित्तीय हालत का हवाला देते हुए सिर्फ एक रुपया वेतन लेने का ऐलान किया था। इस संबंध में उन्होंने विधान सभा में एक शपथ पत्र भी दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में हुए तीन युवकों के मर्डर का मामला : 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक मनी की मां ने पुलिस को बारदात के बारे में क्या बताया और किस किस के खिलाफ हुया मामला दर्ज.. .. .. जानिए

गढ़शंकर । गांव मोरांवाली मे हुए हत्याकांड में गढ़शंकर पुलिस ने मृतक मनप्रीत सिंह मनी की माता के ब्यानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके पिता सहित 11 लोगो के खिलाफ ममला दर्ज...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स को अभी नहीं मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल : 58.30 करोड़ की खरीद प्रक्रिया पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़ :  पंजाब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 58.30 करोड़ के टेंडर पर विवाद के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खरीद प्रक्रिया पर अंतरिम रोक...
article-image
पंजाब

कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन जागरण कमेटी के सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप में किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन मां भगवती जागरण कमेटी अड्डा कोट फतूही समूह सदस्यों की ओर से अध्यक्ष प्रेम नाथ वदवा के नेतृत्व में संयुक्त रूप में...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा हल्के के विकास के लिए ग्रांट देने का सिलसिला जारी कहा: मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना प्राथमिकता

नूरपुर बेदी, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट देने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने गांव लसाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!